ब्रिटेन की नई PM लिज ट्रस कौन हैं? जिस राजशाही के खिलाफ दिखाए थे बगावती तेवर, वहीं पर लेंगी शपथ

लंदन, 05 सितंबरः कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गयी हैं। बोरिस जॉनसन के पद से हटने के पीएम पद के लिए लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच चुनाव हुआ था जिसमें ट्रस को जीत मिली है। यह पहली बार है जब ब्रिटेन के पीएम पद की घोषणा बकिंघम पैलेस से नहीं बल्कि स्कॉटलैंड से हुआ है। दरअसल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ इस समय स्कॉटलैंड के बलमॉरल पैलेस में है। ऐसे में यह ऐलान बलमॉरल पैलेस से हुआ है।

ब्रिटेन की तीसरी महिला पीएम

ब्रिटेन की तीसरी महिला पीएम

लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास की तीसरी ऐसी महिला हैं जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुई हैं। इससे पहले मार्गेट थैचर और थेरेस मे ब्रिटेन में पीएम का पद संभाल चुकी हैं। ब्रिटेन की तीनों महिला प्रधानमंत्री कंजरवेटिव पार्टी की हुई हैं। लिज ट्रस बीते छह साल में देश की चौथी पीएम भी हैं। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं।

वोटरों को नहीं लुभा पाए ऋषि सुनक

वोटरों को नहीं लुभा पाए ऋषि सुनक

चुनाव से पहले ऋषि सुनक ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की बात की तो वहीं लिज ट्रस ने कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही टैक्स में कटौती करने का भरोसा दिलाया। चुनाव के शुरुआती दिनों में ये दावा किया जा रहा था कि ऋषि सुनक अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। अंतिम दो प्रत्याशी चुने जाने तक हर राउंड में वह अव्वल रहे। लेकिन पीएम पद के लिए अंतिम दो दावेदार तय हो जाने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया ऋषि सुनका का दावा कमजोर होता चला गया।

पहले से लिज ट्रस की जीत थी तय

पहले से लिज ट्रस की जीत थी तय

इस चुनाव से पहले भी लिज ट्रस की जीत तय मानी जा रही थी। चनाव परिणाम से पहले हुए सभी सर्वे में लिज ट्रस, कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनकर उभरीं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त मिली थी। ब्रिटेन में सुनक की छवि जॉनसन की गद्दी हथियाने वाले की बन गयी, जिसका उन्हें नुकसान हुआ। सुनक ने ही जॉनसन के खिलाफ इस्तीफा देकर बगावत शुरू की थी।

राजशाही का खुलकर विरोध कर चुकी हैं ट्रस

राजशाही का खुलकर विरोध कर चुकी हैं ट्रस

47 साल की लिज ट्रस का पूरा नाम एलिजाबेथ मैरी ट्रस है। 1975 में ऑक्सफोर्ड में उनका जन्म हुआ। सरकारी स्कूल में पढ़ीं ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लिज ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। लिज ट्रस ने 1994 में ब्रिटेन की राजशाही का खुले तौर पर विरोध किया था। लिज ट्रस ने सबसे पहला चुनाव पार्षद का जीता था। ट्रस का परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को लेबर पार्टी की विचारधारा के उलट, कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई।

राइट विंग की कट्टर समर्थक हैं लिज ट्रस

राइट विंग की कट्टर समर्थक हैं लिज ट्रस

ट्रस को राइट विंग का कट्टर समर्थक माना जाता है। इसलिए वह ऋषि सुनक की तुलना में मतदाताओं के बीच अधिक स्वीकार्य हैं। लिज ट्रस 22 सालों से पार्टी में सक्रिय हैं। लिज ट्रस पहली बार 2010 में सांसद चुनी गईं। ट्रस, साउथ वेस्ट नॉर्थफोक की सांसद हैं और फॉरेन कॉमन वेल्थ एंड डेवलपमेंट अफेयर्स सेक्रेटरी रह चुकी हैं। ट्रस दो साल इंटरनेशनल ट्रेड सेक्रेटरी भी रहीं। पिछले साल उन्हें यूरोपियन यूनियन से बातचीत का अहम जिम्मा सौंपा गया था। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है।

अमेरिका में 'बाबा का बुलडोजर' देख नाराज हो गए सांसद, बोले- ये सब यहां बिल्कुल नहीं चलने देंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+