Child Gender Transition: 'बच्चों के लिंग परिवर्तन प्रक्रियाओं के लिए संघीय समर्थन पर रोक', ट्रंप का बड़ा फैसला
US Child Gender Transition: व्हाइट हाउस ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया है, जिसके तहत बच्चों के लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर संघीय वित्त पोषण, समर्थन और प्रचार पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस फैसले का कारण इन प्रक्रियाओं के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर बढ़ती चिंताएं बताया गया है।
आदेश के अनुसार, चिकित्सा पेशेवर 'झूठे दावे' के तहत बच्चों पर रासायनिक और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह सोचकर कि इनसे बच्चे का लिंग बदला जा सकता है। प्रशासन का दावा है कि ये प्रक्रियाएं खतरनाक हैं और इससे स्थायी नसबंदी व आजीवन स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि "अनगिनत बच्चे बाद में पछताते हैं", क्योंकि ये प्रक्रियाएं उन्हें प्रजनन क्षमता से वंचित कर देती हैं और उनका जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है।
क्या बदलाव किए गए हैं?
1. संघीय सहायता पर रोक
- बच्चों के लिंग परिवर्तन (Gender Transition) से जुड़े मेडिकल संस्थानों की फंडिंग बंद होगी।
- यौवन अवरोधक (Puberty Blockers), हार्मोन उपचार और लिंग परिवर्तन सर्जरी को संघीय समर्थन नहीं मिलेगा।
- हॉस्पिटल्स और मेडिकल स्कूल्स को ऐसे उपचार रोकने होंगे, वरना उनकी सरकारी फंडिंग समाप्त की जाएगी।
2. नए शोध और डेटा संग्रह
- स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) को 90 दिनों में बच्चों के लिंग परिवर्तन से जुड़े उपचारों के प्रभावों पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
- लिंग डिस्फोरिया (Gender Dysphoria) से पीड़ित बच्चों के डेटा संग्रह को मजबूत करने के निर्देश।
3. चिकित्सा गाइडलाइंस में बदलाव
- WPATH (World Professional Association for Transgender Health) के मार्गदर्शन को अमान्य घोषित किया गया।
- HHS को मौजूदा नियमों को बदलने का आदेश, जिससे Medicaid और Medicare में ट्रांसजेंडर उपचारों का कवरेज समाप्त किया जाएगा।
4. TRICARE और संघीय स्वास्थ्य बीमा में बदलाव
- TRICARE (सेना का स्वास्थ्य बीमा) के तहत बच्चों के लिंग परिवर्तन से जुड़ी चिकित्सा प्रक्रियाएं कवर नहीं होंगी।
- संघीय कर्मचारी स्वास्थ्य लाभ (FEHB) और डाक सेवा स्वास्थ्य लाभ (PSHB) से भी ट्रांसजेंडर उपचार हटाए जाएंगे।
5. न्यायिक कार्रवाई और सुरक्षा उपाय
- अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को लिंग परिवर्तन उपचारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आदेश।
- धोखाधड़ी और गलत सूचना फैलाने वाली चिकित्सा संस्थाओं की जांच शुरू होगी।
- ऐसे मामलों के लिए कानूनी सहारा देने वाला नया कानून बनाने का निर्देश।
6. 'अभयारण्य राज्यों' की जांच
- DOJ को उन राज्यों की जांच करने का आदेश, जो माता-पिता से बच्चों की कस्टडी छीनकर ट्रांसजेंडर उपचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
आगे क्या होगा?
- 60 दिनों में सभी एजेंसियों को प्रगति रिपोर्ट सौंपनी होगी।
- राष्ट्रपति का घरेलू नीति सलाहकार कार्यान्वयन की निगरानी करेगा।
- अगर आदेश का कोई हिस्सा अवैध पाया जाता है, तो बाकी प्रावधानों को प्रभावी रखा जाएगा।
इस फैसले का क्या होगा असर?
- बच्चों के लिए ट्रांसजेंडर सर्जरी और हार्मोन उपचार अब संघीय सरकार से कोई समर्थन नहीं पाएंगे।
- हॉस्पिटल और मेडिकल स्कूल्स पर दबाव बढ़ेगा कि वे ऐसी प्रक्रियाओं को रोकें।
- सेना और संघीय कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा में बदलाव आएंगे।
- राज्यों को अब लिंग परिवर्तन प्रक्रियाओं के खिलाफ कड़े नियम लागू करने पड़ सकते हैं।
यह फैसला अमेरिका में ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर बड़ी बहस छेड़ सकता है। अब देखना होगा कि इसे लागू करने में क्या कानूनी चुनौतियां सामने आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications