US एयरलाइंस को चीन ने दी धमकी, अमेरिका ने बताया बकवास हरकत
वॉशिंगटन। चीन के सीविल एवियशन एडमिनिस्ट्रेशन (सीएएसी) ने हाल ही में अमेरिका की 30 से अधिक एयरलाइंस समेत कुछ कैरियर्स को ताइवान, हांगकांग और मकाऊ के बारे में सुझाव देने वाली किसी जानकारी को हटाने कि लिए कहा था। जिसे व्हाइट हाउस ने चीन पर तीखा हमला बोला है। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने चीन की इस हरकत को 'ऑर्वेलियन नॉनसेंस' बताया है। आत्मनिर्भर ताइवान को चीन अपने क्षेत्र का एक अभिन्न हिस्सा मानता है, और इसके विपरीत किसी भी सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता रहा है। वहीं, हांगकांग और मकाऊ को चीन अपना विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मानता है।

सारा सैंडर्स ने न्यूज कांफ्रेंस में चीन को 'आर्वेलियन नॉनसेंस' बाताते हुए कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अमेरिकी नागरिकों और निजी कंपनियों पर अपने राजनीतिक विचारों को लागू करने के लिए बढ़ती प्रवृत्ति का एक हिस्सा है। हालांकि, चीन ने अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
अमेरिकी एयरलाइंस ने इसी सप्ताह कहा था कि उन्हें सीएएसी से एक लेटर प्राप्त हुआ था। इस लेटर में डेल्टा एयरलाइंस को ताइवान और तिब्बत को अलग देश बताने की वजह से चीन ने फटकार लगाई थी। जिसके बाद एयरलाइंस ने तुरंत माफी मांगी थी।
अमेरिका ने लेटर को लेकर चीन सरकार के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखा है। सारा सैंडर्स ने कहा कि हम चीन को कहते हैं कि अमेरिकी एयरलाइंस और नागरिकों को धमकाना बंद करें। चीन वैश्विक एयरलाइंस के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications