जब फेसबुक ने अपने यूजर्स को बता दिया 'डेड'

शुक्रवार दोपहर बाद दुनियाभर के फेसबुक यूजर्स को फेसबुक ने डेड यानी मृत बता दिया बल्कि फेसबुक यूजर के होमपेज प्रोफाइल पर मेमोरियल संदेश भी भेज दिया था।

नई दिल्ली। फेसबुक यूजर्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अजीब रहा। हुआ यूं कि इस दिन देर शाम कुछ यूजर्स ने जब फेसबुक लॉग इन किया तो फेसबुक ने उन्हें डेड बता दिया था।

facebook

फेसबुक पर 'बग' ने किया अटैक

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दुनियाभर के फेसबुक यूजर्स को फेसबुक ने डेड यानी मृत बता दिया बल्कि फेसबुक यूजर के होमपेज प्रोफाइल पर एक छोटा सा मेमोरियल संदेश भी भेज दिया था।

अपने प्रोफाइल पर अचानक आए इस संदेश से जैसे यूजर्स सकते में आ गए। उन्होंने अपने दोस्तों के बीच इस अपनी उपस्थिति का एहसास कराते हुए संदेश भेजना शुरू किया।

अचानक आए इस मैसेज से फेसबुक यूजर्स के साथ-साथ सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी नहीं बच सके। उनके भी फेसबुक होमपेज प्रोफाइल पर मेमोरियल संदेश आ गया।

ऑनलाइन बग के लिए फेसबुक ने यूजर्स से मांगी माफी

फेसबुक पर आया ये मेमोरियल संदेश कुछ देर के लिए ही था। बाद में पता चला कि ये एक बग था। जिससे फेसबुक भी बच नहीं सका। हालांकि बाद में फेसबुक ने संदेश जारी कर कहा कि हमने इस बग को क्लीयर कर लिया है।

फेसबुक ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए लोगों से क्षमा मांगी। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हम जल्द ही इस बग की वजह और इसे पूरी तरह से समाप्त करने की कोशिश करेंगे।

फेसबुक के सीईओ भी नहीं बच सके इस बग से

भले ही कंपनी इस बग को हटाने की बात कह रही हो लेकिन अचानक आए इस बग का यूजर्स ने स्क्रीन शॉट जरूर ले लिया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर करके इसे दूसरे लोगों को भी बताया।

फिलहाल इस बग को लेकर फेसबुक ने यूजर्स से मांगते हुए बताया कि ये एक ऑनलाइन बग था। जिसने यूजर्स को डेड घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+