बकिंघम पैलेस में खुद का दिया गया गिफ्ट भूल गए ट्रंप, वाइफ मेलानिया ने की मदद

लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार डोनाल्ड ट्रंप अपने द्वारा ही दिए गए गिफ्ट को भूल गए। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप बकिंघम पैलेस पैलेस पहुंचे थे, इस दौरान जब क्वीन एलिजाबेथ 2 ने ट्रंप को एक घोड़े की मूर्ति दिखाई, और उनसे पूछा कि क्या आपको यह मूर्ति याद है, लेकिन इस मूर्ति को देखकर ट्रंप चकरा गए। तभी उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उनके बचाव में सामने आई और उन्होंने याद दिलाया कि इस मूर्ति को हमने ही क्वीन एलिजाबेथ को तोहफे के तौर पर दिया था।

 पत्रकार ने साझा की जानकारी

पत्रकार ने साझा की जानकारी

इस वाकये को द सन रॉयल की पत्रकार एमिली एंड्रयूज ने ट्विटर पर साझा किया है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप को कांस्य की बनी एक घोड़े की मूर्ति दिखाई गई थी। इस मूर्ति को ट्रंप ने पिछले वर्ष क्वीन एलिजाबेथ विंडसोर की यात्रा के दौरान दिया था। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको यह मूर्ति याद है, तो उन्होंने इनकार कर दिया। लेकिन तभी मेलानिया ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने इसे राजकुमारी को दिया था। एमिली ने बताया कि क्वीन एलिजाबेथ ने डोनाल्ड ट्रंप को एक डोफोल्ड पेन तोहफे में दिया था। यह पेन 1959 फर्स्ट एडिशन का है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में विंस्टन चर्चिल ने इस्तेमाल किया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कसा तंज

एमिली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है, लोगों ने अलग-अलग तरह से इस जानकारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि जैसा कि दुनियाभर के शादीशुदा दंपति के साथ होता है, यह वैसा ही है। पत्नी तोहफा देती है लेकिन पति उसे कभी याद नहीं रखता है। हर शादीशुदा दंपति को यह पता होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अमेरिका के करदाताओं के पैसे का यह बेजा इस्तेमाल है। शाही परिवार के लोगों को इस तरह की चीजों की जरूरत नहीं होती है। हमे करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल जरूरी काम में करना चाहिए ना कि इस तरह की फिजूलखर्जी करनी चाहिए।

ट्रंप ने जताई उम्मीद

ट्रंप ने जताई उम्मीद

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप यूके की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे से पहले ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और यूके के संबंध काफी मजबूत हैं। उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि वह बड़ी व्यापारिक डील भी कर सकते हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया कि लंदन की यात्रा अच्छी चल रही है, क्वीन और पूरा राजशाही परिवार काफी अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+