Donald Trump: हश मनी केस क्या है, जिसमें 10 जनवरी को ट्रंप को सुनाई जाएगी सजा? शपथ ग्रहण से पहले जेल यात्रा?

Donald Trump Hush Money Case: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेने वाले हैं, लेकिन उससे पहले न्यूयॉर्क के एक जज ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है, कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में 10 जनवरी को एक आपराधिक मामले में सजा सुनाई जाएगी।

हश मनी केस साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान का है, जिसमें आरोप है, कि एडल्ट फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने संबंधों को छिपने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध तरीके से हेराफेरी कर पैसे दिए। हालांकि, ट्रंप ने अपने ऊपर लगाए गये तमाम आरोपों से इनकार किया है।

Donald Trump Hush Money Case

क्या डोनाल्ड ट्रंप को सुनाई जाएगी सजा? (What is Donald Trump Hush Money Case)

मामले की सुनवाई करने वाले जज जुआन मर्चन ने मई 2023 में सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। हालांकि, जज ने स्पष्ट किया है, कि डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यों के लिए कोई कानूनी दंड नहीं भुगतना पड़ेगा, जिससे उन्हें अपील जारी रखने की इजाजत मिल जाएगी, यानि उनके ऊपर जेल जाने का खतरा नहीं है। जज ने साफ किया, कि कोई दंड न लगाने से मामले में "अंतिमता" आ जाएगी और ट्रंप को सजा को चुनौती देने की अनुमति भी मिल जाएगी।

जज ने यह भी संकेत दिया है, कि ट्रंप सार्वजनिक जीवन में वापस आने के दौरान "मानसिक और शारीरिक मांगों" के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए अपनी सजा की सुनवाई में वर्चुअल रूप से उपस्थित हो सकते हैं। माना जा रहा है, कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि कोर्ट के आसपास किसी तरह की सुरक्षा से जुड़ी कोई चुनौती ना आए।

सीएनएन के वरिष्ठ कानूनी विश्लेषक एली होनिग ने जज मर्चेन के फैसले को "स्मार्ट कदम" बताया है। उन्होंने कहा, कि यह ट्रंप की कानूनी टीम को यह दावा करने से रोकेगा, कि सजा से अनुचित कठिनाई हो सकती है। उन्होंने कहा, कि उनके खिलाफ सजा सुनाई जाएगी, लेकिन उन्हें दंड नहीं दिया जाएगा, जिससे ट्रंप की टीम सुप्रीम कोर्ट में ये दलील नहीं दे सकती है, कि उनके खिलाफ ये फैसला राजनीति रूप से प्रेरित होकर लिया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हश मनी केस क्या है? (Hush Money Case Donald Trump)

आपको बता दें, कि डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है, कि 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था और उस पैसे को अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने छिपा लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने ये पैसे इसलिए दिए थे, ताकि 10 साल पहले उनके और स्टॉर्मी डेनियल्स के बीच जो संबंध बने थे, वो उसके बारे में चुप रहे।

लेकिन, स्टॉर्मी डेनियल्स ने पैसे लेने के बाद भी अपने और ट्रंप के बीच के रिश्ते का खुलासा करने वाला इंटरव्यू दिया, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दबा दिया।

हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया है और पोर्न स्टार के साथ यौन संबंध बनाने होने से इनकार किया है। लेकिन, उनके विरोधी वकीलों का कहना है, कि डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार के साथ रिश्ते को छिपाकर देश के मतदाताओं को धोखा देने का एक आपराधिक कोशिश की है और अभियोजकों ने पैसों के लेनदेन को भ्रष्टाचार करार दिया है।

दरअसल, 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया, तो ये पैसे उन्होंने अपने तत्कालीन वकील माइकल कोहेन के जरिए पोर्न स्टार तक पहुंचाए। हालांकि, कानूनी तौर पर दिक्कत यहां तक कुछ भी नहीं था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस पैसे को बतौर फीस की तरह अपनी बिजनेस ट्रांजेक्शन में दिखाया और यहीं वो फंस गये। क्योंकि, ये अपराध की श्रेणी में आ जाता है और माइकल कोहेन कह चुके हैं, कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ही ये पैसे पोर्न स्टार तक पहुंचाए थे और ये एक अपराध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+