CrowdStrike क्या है, जिसकी वजह से माइक्रोसॉफ्ट का बैठ गया सर्वर? कब तक सही हो सकता है?
What is CrowdStrike: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर के डाउन होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है और दर्जनों देशों में कई टीवी चैनल बंद हो गये हैं, वहीं उड़ाने रद्द की जा रही हैं, जबकि कई बैंकों को भी सर्वर डाउन की वजह से बंद करना पड़ा है।
अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और भारत में भी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने का गंभीर असर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है, कि वो उत्पन्न हुई समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।

CrowdStrike की वजह से बैठा सर्वर
उद्योग विशेषज्ञों ने कहा है, कि यह व्यवधान साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के साथ एक समस्या से उत्पन्न हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज इसके ग्राहकों में से एक है। कंपनी के मुख्य उत्पादों में से एक क्राउडस्ट्राइक फाल्कन है, जिसे इसकी वेबसाइट पर संभावित साइबर सुरक्षा खतरों से "हमले के वास्तविक समय संकेतक, अति-सटीक पहचान और ऑटोमेटिक सुरक्षा प्रदान करने" वाले प्लेटफ़ॉर्म के रूप में बताया गया है।
कंपनी के अनुसार, 2011 में स्थापित, क्राउडस्ट्राइक कंपनी 'फाल्कन' को बड़ी कंपनियों और सरकारी ग्राहकों को बेचता है, जिसमें प्रमुख वैश्विक बैंक, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा कंपनियां शामिल हैं। इसने अभी तक अपने सॉफ़्टवेयर से जुड़ी चल रही आउटेज को संबोधित नहीं किया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने टिप्पणी के लिए क्राउडस्ट्राइक से संपर्क किया है।
ऑस्ट्रेलिया में मैक्वेरी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर जेफरी एल. फोस्टर ने सीएनएन को बताया है, कि "क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सुरक्षा कंपनी है। यह एंडपॉइंट मैलवेयर डिटेक्शन के लिए कई तरह के एंटरप्राइज सॉफ़्टवेयर चलाती है। यह मूल रूप से एंटीवायरस की तरह है, लेकिन आमतौर पर कॉर्पोरेट सिस्टम के लिए, आमतौर पर लोगों के घर के पीसी के लिए नहीं ये नहीं है।"
सिडनी में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सलिल कान्हेरे के अनुसार, वैश्विक आईटी आउटेज क्राउडस्ट्राइक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर में किसी समस्या के कारण हुआ है।
कान्हेरे ने कहा, "ऐसा लगता है, कि इस सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करने वाली विंडोज मशीनों पर इसका असर पड़ा है, जिससे वे क्रैश हो रही हैं (ब्लू स्क्रीन समस्या) और बूट लूप में फंस रही हैं।"
उन्होंने कहा, कि "ऐसा प्रतीत होता है कि उनके सॉफ़्टवेयर का अपडेट ज्यादा टेस्ट किए बिना ही वैश्विक स्तर पर जारी कर दिए गये हैं।"
माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा है?
माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को कहा है, कि वह टीम्स सहित विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाओं तक उपयोगकर्ताओं की पहुंच को प्रभावित करने वाली समस्या की जांच कर रहा है। इसने बयान में कहा है, कि "हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है, जबकि हम इम्प्रूवमेंट कार्रवाई करना जारी रखे हुए हैं।"
इसने कहा कि कुछ उपयोगकर्ताओं को "राहत मिल रही है" क्योंकि कंपनी इस मुद्दे को संबोधित कर रही है और इसने कहा, कि प्रारंभिक वजह कॉन्फ़िगरेशन परिवर्तन है, जिसके परिणामस्वरूप "कनेक्टिविटी विफलताएं सामने आई हैं।" फिलहाल कहा नहीं जा सकता है, कि ये कब तक सही हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications