क्या है कैरिकॉम? PM नरेंद्र मोदी से क्या है इसका संबंध, क्यों इसको लेकर हो रही है चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 नवंबर, 2024) को कैरेबियाई साझेदार देशों के साथ बातचीत के दौरान भारत और 'कैरिकॉम'के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख प्रस्ताव रखे हैं। इन सात प्रमुख प्रस्तावों में बिजनेस, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। ऐसे में 'कैरिकॉम' क्या है? इसको लेकर चर्चा हो रही है।
असल में 'कैरिकॉम' का मतलब है, कैरेबियाई समुदाय और साझा बाजार, ये कैरेबियन क्षेत्र के 20 विकासशील देशों का एक संगठन है। ये एक आर्थिक और राजनीतिक समुदाय है। इन 20 देशों में 15 सदस्य देश और 5 संबद्ध सदस्य हैं। इसमें बहामास से लेकर सूरीनाम और गुयाना देश शामिल हैं। इस समुदाय के लिए 'कैरिकॉम' टर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढे़ं- Modi in Guyana: PM मोदी को दिया जाएगा गुयाना, बारबाडोस का सर्वोच्च सम्मान, किसी भारतीय PM के लिए रिकॉर्ड
पीएम नरेंद्र मोदी इसको लेकर सुर्खियों में इसलिए भी हैं क्योंकि 50 सालों से ज्यादा वर्षों में भारत का कोई पहला प्रधानमंत्री है, जो गुयाना पहुंचे हैं। पीएम मोदी 20 नवंबर को गुयाना पहुंचे थे। इससे पहले किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष ने भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में पीएम मोदी के नाम उपलब्धि भी जुड़ गई है।
what is caricom: 'कैरिकॉम' क्या है?
कैरिकॉम का मतलब है कैरेबियन समुदाय, जो कैरेबियन में 20 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है। इसके सदस्यों में एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज, डोमिनिका, जमैका, ग्रेनेडा, गुयाना, हैती, मोनसेराट, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सेंट लूसिया, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं। वहीं इसके 5 सहयोगी सदस्य हैं, जिनमें ईल और बरमूडा शामिल है।
इस समूह का उद्देश्य है, अपने सदस्य देशों के लिए अधिक आर्थिक स्वतंत्रता और प्रभावशीलता प्राप्त करना, विदेशी नीतियों का समन्वय करना, अपने लोगों के बीच समझ को बढ़ावा देना, सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी विकास को आगे बढ़ाना, एक ऐसा समुदाय बनाना जहां हर नागरिक सुरक्षित हो और उसे अपनी क्षमता का एहसास करने का अवसर मिले, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि में योगदान देना और उसे साझा करना।
ये भी पढ़ें- PM Modi Brazil Visit: पीएम मोदी नाइजीरिया से रवाना, अगला पड़ाव ब्राजील, G-20 समिट में होंगे शामिल
PM मोदी ने क्या-क्या प्रस्ताव दिए?
- पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कृषि और खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, तथा विज्ञान और नवाचार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
- पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, 'पांच 'टी' यानी व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, प्रतिभा और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए, सभी देशों के निजी क्षेत्र और हितधारकों को जोड़ने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने पर विचार किया जा सकता है।
- पीएम मोदी ने उस दौरान ये भी कहा कि हमने एसएमई क्षेत्रों के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर का अनुदान की घोषणा की थी। अब हमें इसके कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
- शिखर सम्मेलन के दौरान, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, "(मैं) आपको और भारत के लोगों को आपके निस्वार्थ गुणों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जब आपने कोविड महामारी के दौरान इस क्षेत्र में टीकों का पहला सेट पहुंचाया।"
- कैरिकॉम सरकार के प्रमुखों और प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मुलाकात 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने भारत से 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन के माध्यम से अक्षय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन में सहयोग के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी।












Click it and Unblock the Notifications