PM Modi Brazil Visit: पीएम मोदी नाइजीरिया से रवाना, अगला पड़ाव ब्राजील, G-20 समिट में होंगे शामिल
PM Modi Brazil Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देश नाइजीरिया से रवाना हो चुके हैं। उन्हें यहां दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर' से सम्मानित किया। नाइजीरिया से पीएम ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो के रवाना हो चुके हैं, यहां वे जी-20 देशों के सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र का नाइजीरिया में जोरदार स्वागत किया। यहां स्टेट हाउस में एक समारोह में, नाइजीरिया के राष्ट्रपति, बोला अहमद टीनुबू ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी राजनेता कौशल और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर" से सम्मानित किया। नाइजीरियाई प्रधान मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है, और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है। नाइजीरिया की यात्रा के बाद पीएम अपने अगले पड़ाव ब्राजील के लिए रवाना हुए।

पीएम मोदी रविवार देर शाम नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील रवाना हो गए। ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो पहुंच रहे हैं।
नाइजीरिया में पीएम ने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। बता दें कि मोदी 17 साल के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा पर रविवार तड़के नाइजीरिया की राजधानी पहुंचे।
नाइजीरिया यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सार्थक यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद, जो भारत-नाइजीरिया मित्रता को मजबूती और शक्ति प्रदान करेगा।"
वहीं विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में एक सार्थक यात्रा संपन्न की।"












Click it and Unblock the Notifications