Modi in Guyana: PM मोदी को दिया जाएगा गुयाना, बारबाडोस का सर्वोच्च सम्मान, किसी भारतीय PM के लिए रिकॉर्ड
Modi in Guyana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना, अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित करने जा रहा है। वहीं, बारबाडोस भी उन्हें अपना प्रतिष्ठित मानद 'ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित करेगा, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान है।
गुयाना और बारबाडोस की तरफ से मिलने वाला ये सम्मान, डोमिनिका द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पुरस्कार, 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है। इससे पहले पीएम मोदी के इसी दौरे के दौरान नाइजीरिया ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंटरनेशनल सम्मान
गुयाना और बारबाडोस से मिले सम्मानों को जोड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 19 हो गई है। अधिकारियों ने बताया है, कि "गुयाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस" प्रदान करेगा। बारबाडोस प्रधानमंत्री मोदी को बारबाडोस के प्रतिष्ठित मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेगा।"
प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने रविवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया था। उन्होंने सम्मान प्राप्त करते हुए नाइजीरियाई सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, "यह सम्मान हमें भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।"
पीएम मोदी को दिए गए सभी पुरस्कार
नाइजीरिया: 2024 में द ऑर्डर ऑफ द नाइजर के ग्रैंड कमांडर
रूस: 2024 में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड
भूटान: 2024 में ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो
फ्रांस: 2023 में ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
मिस्र: 2023 में ऑर्डर ऑफ नाइल
पापुआ न्यू गिनी: 2023 में ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
फिजी: 2023 में कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
पलाऊ: 2023 में एबाकल अवार्ड
मालदीव: 2019 में रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
यूएई: 2019 में ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड
बहरीन: 2019 में किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
फिलिस्तीन: 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड
अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ 2016 में गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार
सऊदी अरब: 2016 में किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश












Click it and Unblock the Notifications