50501 Movement: क्या है '50501' आंदोलन? जो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अमेरिका 19 अप्रैल को करेंगे विरोध
'50501' Movement: अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। पूरे अमेरिका में फिर से 19 अप्रैल 2025 को ट्रंप सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व "50501" समूह करेगा। 50501 समूह, जिसका मतलब है ''50 राज्यों में 50 विरोध, 1 आंदोलन''
50501 समूह...अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यों का विरोध करने के लिए एक जमीनी स्तर पर बनाई गई संगठन है। ये सगंठन अब फिर से 19 अप्रैल को सभी 50 राज्यों में एक साथ प्रदर्शन की योजना बना रहा है। समूह को उम्मीद है कि 5 अप्रैल के "हैंड्स ऑफ" विरोध के समान आकार की भीड़ जुटाई जाएगी। 50501 संगठन ने कहा है कि इस विरोध में 11 मिलियन लोग शामिल हो सकते हैं..., जो अमेरिकी आबादी का 3.5% है।

What is '50501' Movement: क्या है '50501' आंदोलन
🔴 50501 मूवमेंट एक ऐसा संगठन है जिसका गठन 2025 की शुरुआत में ट्रंप द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान लागू की गई नीतियों के जवाब में किया गया था। "50501" नाम का अर्थ है "50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, एक दिन।" यह आंदोलन जल्दी ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था।
🔴 यह आंदोलन सबसे पहले आयोजकों द्वारा ट्रंप प्रशासन की "लोकतंत्र विरोधी और अवैध कार्रवाइयों" के खिलाफ एक त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में उभरा था। उस वक्त बिना किसी औपचारिक नेतृत्व या फंडिंग के कार्यकर्ताओं ने कुछ ही दिनों में सभी 50 राज्यों में 80 से ज्यादा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए।
🔴 आंदोलन की आधिकारिक साइट के मुताबिक 50501 आंदोलन दुनिया को दिखाता है कि "अमेरिकी मजदूर वर्ग चुपचाप नहीं बैठेगा, जबकि धनिक वर्ग कानून के शासन को कमजोर करते हुए उनके लोकतांत्रिक संस्थानों और नागरिक स्वतंत्रता को नष्ट कर रहे हैं।"
🔴 '50501' समूह ने इससे पहले 5 फरवरी 2025 को एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया था। दूसरा प्रदर्शन 17 फरवरी को राष्ट्रव्यापी "नो किंग्स ऑन प्रेसिडेंट्स डे" प्रदर्शन था और 4 मार्च 2025 को तीसरा प्रदर्शन किया गया था।
🔴 अब 19 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में सभी 50 राज्यों में होने की उम्मीद है, हालांकि सटीक स्थान और मतदान का अनुमान सीमित है। इन विरोध प्रदर्शनों का समन्वय 150 से अधिक समूहों के गठबंधन द्वारा किया जा रहा है, जिनमें नागरिक अधिकार अधिवक्ता और श्रमिक संघ शामिल हैं।
'50501' समूह ट्रंप के खिलाफ क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?
प्रदर्शनकारी '50501' समूह का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के कार्यों ने कई अमेरिकियों को अलग-थलग कर दिया है। वे संघीय कार्यबल को कम करने, सामाजिक सुरक्षा कार्यालयों को बंद करने, केवल दो लिंगों को मान्यता देने वाले कानून पारित करने, अप्रवासियों को वापस भेजने, सहयोगी देशों पर दबाव बनाने, स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रमों के लिए धन में कटौती करने और सरकारी एजेंसियों को खत्म करने जैसे कदमों की ओर इशारा करते हैं। इन समूहों का दावा है कि ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकतंत्र पर सीधा हमला कर रहे हैं।
50501 समूह ने कहा है कि 19 अप्रैल का प्रदर्शन ट्रंप प्रशासन द्वारा "शत्रुतापूर्ण सरकारी अधिग्रहण" के रूप में उनके द्वारा देखे जाने वाले विरोध के रूप में होगा।












Click it and Unblock the Notifications