ऐसा क्या हुआ कि इस मशहूर एयरपोर्ट पर Luggage का अंबार लग गया ? देखिए Video

लंदन, 19 जून: व्यस्तता के लिए हमेशा से दुनियाभर में मशहूर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों के लगेज का अंबार लग गया। कई घंटों तक ना तो यात्रियों को अपने सामान के बारे में कुछ पता चल पा रहा था और ना ही एयरलाइंस कंपनियां उनके सवालों का जवाब देने की स्थिति में थीं। जबकि, बाहर जाने वाले यात्रियों से तो ये कहा गया कि वह सामान को उसी स्थिति में छोड़कर बोर्डिंग करें, उनका सामान उनतक पहुंचा दिया जाएगा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जो कहानी बयां की हैं और वीडियो-फोटो शेयर किए हैं, उससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लग सकता है।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगेज का अंबार

हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगेज का अंबार

लंदन के मशहूर हीथ्रो एयरपोर्ट पर शनिवार को विचित्र स्थिति पैदा हो गई। यहां के टर्निमल टू पर यात्रियों के सूटकेस और दूसरे सामानों का अंबार लगा हुआ था। परेशान यात्रियों ने ट्विटर पर इन सामानों के सैलाब की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। जहां भी नजर आ रहा था, सिर्फ लगेज ही दिखाई पड़ रहे थे। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें अपना सामान लेने में दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ गया।

यात्रियों को सामान छोड़कर जाने को कहा

यात्रियों को सामान छोड़कर जाने को कहा

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हीथ्रो एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने कहा कि कुछ यात्रियों को बिना सामान के ही जाना पड़ा होगा। उन्होंने कहा, 'आज सबेरे टर्मिनल 2 के बैगेज सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, से अब ठीक कर लिया गया है.....हम एयरलाइंस कंपनियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द यात्रियों तक एक यूजर ने एयरपोर्ट के अंदर का एक वीडियो शेयर कर ट्विटर पर लिखा कि 'एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के सभी बैगेज बेल्ट ने काम करना बंद कर दिया है।' यूजर ने लिखा कि 'हमें अपने सामानों को कतार में रखना पड़ा है और हमसे कहा गया है कि सिक्योरिटी इसपर नजर रखेगी, इसलिए हमसे सिक्योरिटी जांच के लिए बढ़ने को कहा गया है और हो सकता है कि हमारे सामानों को 50-50 के बैच में हवाई जहाज में रख दिया जाए।'
उनका सामान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को उनकी यात्रा में हुई इस दिक्कत का हमें खेद है।'

बैगेज सिस्टम की दिक्कत को ठीक किया गया- एयरपोर्ट प्रवक्ता

बैगेज सिस्टम की दिक्कत को ठीक किया गया- एयरपोर्ट प्रवक्ता

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हीथ्रो एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने कहा कि कुछ यात्रियों को बिना सामान के ही जाना पड़ा होगा। उन्होंने कहा, 'आज सबेरे टर्मिनल 2 के बैगेज सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, से अब ठीक कर लिया गया है.....हम एयरलाइंस कंपनियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द यात्रियों तक उनका सामान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों को उनकी यात्रा में हुई इस दिक्कत का हमें खेद है।'

यात्रियों ने सोशल मीडिय के जरिए शेयर की कठिनाई

यात्रियों ने सोशल मीडिय के जरिए शेयर की कठिनाई

हैरान-परेशान हवाई यात्री लगातार ट्विटर के जरिए अपनी परेशानियां शेयर करते जा रहे थे। दिक्कतें सभी एयरलाइंस कंपनियों के यात्रियों को हुईं, लेकिन 'तभी अचानक, बेल्ट ने काम करना शुरू कर दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'हीथ्रो में पूर्ण अव्यवस्था, जहां सभी यात्रियों से कहा गया कि अपना सामान लेवल 2 पर छोड़ दें और उम्मीद करें कि एक या दो दिन बाद वह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।' एक यात्री ने लिखा, 'खोए सामान को शायद हीथ्रो एयरपोर्ट के टी-2 पर आखिर जगह मिल गई है. ...मेरा वह काला वाला है शायद (मुझे लगता है)'

हीथ्रो एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी भीड़

हीथ्रो एयरपोर्ट दुनियाभर में मशहूर है। यह यूके का सबसे बड़ा और व्यस्त एरपोर्ट है और यूरोप का भी सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। जबकि, पैसेंजर के हिसाब से यह दुनिया का सातवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शासन काल की प्लैटिनम जुबली होने की वजह से यूके के हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों को हीथ्रो जैसे एयरपोर्ट पर अपने सामान के इंतजार में दो-दो घंटे इंतजार करना बहुत चौंकाने वाली घटना है, लेकिन राहत की बात ये है कि शुरुआती परेशानियों के बाद इस संकट का समाधान खोज लिया गया है। (तस्वीरें सौजन्य- ट्विटर वीडियो और फोटो-@giovannigaetani,@StuDempster)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+