VIDEO: जापान में जब 'जोकर' ने ट्रेन में लगाई आग, उसके बाद क्या हुआ? देखिए

टोक्यो, 31 अक्टूबर: जापान में एक शख्स ने ट्रेन के अंदर चाकू से हमला करके कम से कम 17 लोगों को जख्मी कर दिया है, जिसमें एक आदमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बैटमैन के जोकर वाले ड्रेस में था और उसने ट्रेन में आग भी लगा दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है और जो वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वह घटना की गंभीरता बयां कर रहे हैं। ट्रेन में एक हल्के धमाके के साथ आग लगने की जानकारी सामने आ रही है, हालांकि अभी सारी रिपोर्ट शुरुआती हैं। (वीडियो इस खबर के आखिर में है)

जापान में 'जोकर' ने ट्रेन के अंदर किया हमला

जापान में 'जोकर' ने ट्रेन के अंदर किया हमला

रविवार शाम को बैटमैन के जोकर वाले कपड़े पहने एक शख्स ने टोक्यो के एक यात्री ट्रेन में यात्रियों पर हमला कर दिया और ट्रेन में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में पार्टी जाने वाले कम से कम 17 लोग जख्मी हो गए हैं। ज्यादातर यात्री हैलोवीन कार्यक्रम के लिए सिटी सेंटर की ओर जा रहे थे। ट्रेन में हमले और आग लगाने का आरोप 24 साल के शख्स पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चाकू से हमले के बाद 60 साल का एक आदमी बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी ने ट्रेन में कुछ तरल पदार्थ स्प्रे करके आग लगा दी।

ट्रेन की खिड़कियों से जान बचाकर भागे लोग

ट्रेन की खिड़कियों से जान बचाकर भागे लोग

ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसे बाद में एनएचके पर ब्रॉडकास्ट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि हमले के भीतर ट्रेन के अंदर लोग किस तरह से बदहवास होकर भाग रहे हैं। थोड़ी देर बाद ट्रेन में एक छोटा सा धमाका होता है और आग लग जाती है। एक और वीडियो में दिख रहा है कि यात्री ट्रेन की खिड़कियों से किसी तरह से निकलकर प्लेटफॉर्म पर निकल रहे हैं, जहां ट्रेन इमरजेंसी में रोकी गई थी।

चाकू पर खून लगा था- चश्मदीद

चाकू पर खून लगा था- चश्मदीद

एक चश्मदीद ने योमियुरी अखबार को बताया है कि जब उन्होंने यात्रियों को डरकर उनकी कोच की ओर भागकर आते हुए देखा तो ,'मुझे लगा कि यह एक हैलोवीन स्टंट था।' 'तब, मैंने देखा कि एक आदमी इस तरफ आ रहा है, धीरे से एक बड़ा सा चाकू लहराते हुए।' उसने कहा कि चाकू में खून लगा हुआ था। यह हमला शिंजुकु जा रही कियो एक्सप्रेस लाइन पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है और यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शाम 8 बजे के करीब की है।

हर कोई डर गया था- चश्मदीद

हर कोई डर गया था- चश्मदीद

इस घटना के बाद कियो एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों का संचालन रविवार शाम के बाद आशंकि तौर पर निलंबित कर दिया गया है, जब जापान के मतदाता निचले सदन के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने वाले हैं। जिस स्टेशन पर ट्रेन आपात स्थिति में रोकी गई है, उसके बाहर भारी तादाद में फायर फाइटर्स, पुलिस और आपातकालीन वाहन खड़े होने के टीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। जापानटाइम्स के मुताबिक एक यात्री ने कहा है, 'मैंने एक जोरदार धमाका सुना और पीछे लपटें और धुआं उठ रहा था। हर कोई डर गया था।'

ट्रेन के भीतर ऐसा था मंजर

जापान में किसी सिरफिरे के इस तरह के हमला करने की एक घटना दो साल पहले भी सामने आ चुकी है। तब ऐसा हमला बस स्टॉप पर किया गया था और उसमें एक स्कूली छात्रा समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई थी और हमले में करीब 15 लोग जख्मी हो गए थे। जिस ट्रेन में रविवार को यह घटना घटी है उसमें कुल 10 पैसेजेंर कोच हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+