रिपब्लिकन ट्रंप की पत्नी ने कहा ट्रंप का नहीं है कोई एजेंडा
वाशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने के लिए हो रहे पार्टी सम्मेलन की शुरुआत हो गई है लेकिन यह शुरुआत हंगामे के साथ हुई। पार्टी के मजबूत नेता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रजिस्ट्रेशन करने से
कुछ डेलीगेट्स को रोका गया तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिकी राज्य ओहायो के क्लीवललैंड शहर में हो रही चार दिन के सम्मेलन में ट्रंप अपनी पत्नी मेलिना के साथ पहुंचे हैं। उनकी पत्नी मेलिना ट्रंप ने कहा है कि उनके 'पति की देशभक्ति में कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है।
मेलिना ने ओहायो में राष्ट्रीय सम्मेलन को पहले दिन संबोधित करते हुए कहा कि उनके पति 'जीतने वाले उम्मीदवार हैं। स्लोवेनिया की मेलिना ने अपने जीवन की बात करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका में रहना पसंद है।
उन्होंने ट्रंप को सख्त, ईमानदार, दयालु और परवाह करने वाला इंसान बताया। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ट्रंप के नाम का औपचारिक ऐलान होगा। डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को अंतिम दिन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्लू बुश और जॉर्ज डब्लू बुश जैसे कई महत्वपूर्ण रिपब्लिकन नेता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए हैं। उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे मिट रोमिनी ने इमीग्रेशन मुद्दे पर ट्रंप के रुख पर चिंता जताते हुए सम्मेलन में शामिल होने से मना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications