वेस्टर्न मीडिया का उल्टा चश्मा! Pahalgam Attack को आतंकी हमला कहने से क्यों बच रहे? किसे बचाने की है साजिश?
Pahalgam Attack Western Media View: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस बैसरन घाटी गोलियों की गूंज से थर्रा उठी। आतंकियों ने पर्यटकों को बड़ी बर्बरता से मौत के घात उतार दिया।
जब कश्मीर की वादियों में टूरिस्टों से नाम पूछा गया, धर्म पूछकर मारा गया, और कलमा पढ़वाकर गोली चलाई गई - तब भारत थर्रा गया। लेकिन जब यही खौफनाक तस्वीर वेस्टर्न मीडिया में पहुंची, तो शब्द बदल गए। 'Terrorist' की जगह 'Gunmen', 'Jihad' की जगह 'Dispute', और 'Massacre' की जगह 'Violence' आ गया।

अब सवाल उठता है:-
- क्या वेस्टर्न मीडिया को सच्चाई से दिक्कत है? या फिर वो किसी की रक्षा में खड़ा है?
- पहलगाम हमले को आतंकवाद नहीं कहने के पीछे कौन सी चाल है?
बीबीसी और न्यू यॉर्क टाइम्स का दोहरा चेहरा
- बीबीसी ने लिखा- 'कश्मीर में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 5 की मौत...' बंदूकधारी? कौन? क्यो? किसके लिए? कोई जवाब नहीं।
- न्यू यॉर्क टाइम्स ने कहा- 'कश्मीर में नागरिकों की हत्या ने शांति का भ्रम तोड़ दिया...', 'शांति का भ्रम'? ये भ्रम नहीं, बर्बरता है!
इन हेडलाइंस से सवाल खड़ा होता है- क्या ये 'politically correct' बनने की मजबूरी है या पाकिस्तान को बचाने की चाल?

जब भारत चिल्ला रहा था 'आतंक', वेस्टर्न मीडिया कर रहा था 'रिसॉर्ट डिस्प्यूट' की बात!
- सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने लिखा- 'विवादित 'मिनी स्विट्जरलैंड' माने जाने वाले रिसॉर्ट में बंदूकधारियों ने दर्जनों पर्यटकों की हत्या कर दी।'- ये कोई होटल शूटआउट नहीं था - ये सुनियोजित मजहबी नरसंहार था!
- उधर, डेली मेल ने तो खबर को ऐसे पेश किया मानो कोई गैंगवॉर हुआ हो।
जब लंदन में हमला होता है, तो वेस्टर्न मीडिया पहले मिनट में 'Islamic Terrorist' हेडलाइन चला देता है। फिर कश्मीर में 'Jihadi Terror' को छिपाने की इतनी हड़बड़ी क्यों?
लेकिन वर्ल्ड पावर ने दिखाया कि वो भारत के साथ खड़ा है
पुतिन ने साफ कहा: भारत अकेला नहीं
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का खुला समर्थन किया और कहा, 'आतंकवादियों को न बख्शा जाए। रूस भारत के साथ है।'
ट्रंप और जेडी वेंस का दो टूक जवाब
- डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। आतंकवाद बर्दाश्त नहीं होगा।'
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जो उस वक्त भारत में थे, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की।
जॉर्जिया मेलोनी: मानवता के खिलाफ अपराध
- इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, 'ये सिर्फ भारत पर हमला नहीं, मानवता पर हमला है।'
UAE: इस्लामी देश का साहसी स्टैंड
- यूएई ने न सिर्फ हमले की निंदा की, बल्कि भारत को आतंकवाद पर Zero Tolerance का समर्थन भी दिया।
तो आखिर कौन है जिसे वेस्टर्न मीडिया बचा रहा है?
क्या सच में ये रिपोर्टिंग का 'संतुलन' है? या फिर यह उस पुरानी पश्चिमी लॉबी की चाल है जो हमेशा भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश करती है? जब हमला लश्कर-ए-तैयबा के TRF ने लिया है, जब हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान हो चुकी है, तो 'Terrorist' कहने से डर किस बात का?
भारत को अब समझना होगा - दुश्मन सिर्फ सीमा पार नहीं, खबरों के अंदर भी बैठा है!
जैसे भारत ने कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर पाकिस्तान को घेरा है, वैसे ही अब 'Information Warfare' का जवाब भी देना होगा। क्योंकि अगर शब्दों से सच्चाई को तोड़ा गया, तो हमला सिर्फ गोली से नहीं - दिमाग से भी किया जा रहा है। Pahalgam में खून बहा, लेकिन ये तय हो गया - अब भारत को आतंकियों से तो लड़ना ही है, पर उनके 'मीडिया मैनेजरों' से भी जंग लड़नी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications