कोरोना वैक्सीन लगवाने पर इस देश में मिलेंगे 7 करोड़ रुपए और बंदूकें, इनाम में गाड़ियां और लाइसेंस भी
वॉशिंगटन, जून 2: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। ऐसे अधिकतर देश अपने नागरिकों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन देने की जुगत में लगे हुए हैं। अमेरिका में भी लोगों को बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है तो वैक्सीन लगवाना नहीं चाह रहे है। ऐसे में अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में सरकार और निजी कंपनियां अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स दे रही हैं। इस मामले में वेस्ट वर्जिनिया सबसे आगे निकल गया है। यहां लॉटरी के जरिए 7 करोड़ से अधिक का इनाम दिया जा रहा है।

इतने दिनों तक ही ऑफर सीमित है
अमेरिका की बाइडेन सरकार जल्द से जल्द पूरी आबादी का टीकाकरण करना चाहती है। इसके लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में वेस्ट वर्जिनिया के गवर्नर जिम जस्टिस ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा टीकाकरण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए नए ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि, फादर्स डे पर $ 1 मिलियन (7.30 करोड़ रुपए) के पुरस्कार को लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा। ये कार्यक्रम 20 जून से 4 अगस्त तक चलेगा।

इनाम में बंदूकें, आउटफिट ट्रक
गवर्नर ने कहा कि, इस प्रतियोगिता का हिस्सा वे लोग भी बन सकते हैं, जिन्होंने कोरोना की एक डोज पहले ही ले ली है। उन्होंने कहा कि, आप कुछ ऐसा जीत सकते हैं जो अभूतपूर्व होगा। इसके तहत हम हम उन बच्चों को दो पूर्ण, चार साल की छात्रवृत्ति देने जा रहे हैं जो 12 से 25 वर्ष की आयु के हैं। जस्टिस ने कहा कि इसके तहत हम लॉटरी सिस्टम के जरिए दो नए कस्टम आउटफिट ट्रक, स्टेट्स पार्क के लिए 25 सप्ताहांत का गेटवे, पांच आजीवन शिकार और मछली पकड़ने के लाइसेंस, पांच कस्टम शिकार राइफल और पांच कस्टम शिकार शॉटगन शामिल होंगे।

इन राज्यो में चल रहे हैं ऑफर
उन्होंने कहा कि, इस सब के अलावा हम फादर्स डे पर सबसे बड़े इनाम के तौर पर लॉटरी के जरिए एक शख्स को 1 मिलियन डॉलर की रकम इनाम में देंगे। वेस्ट वर्जिनिया के अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए कई राज्य इस तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं। ओहियो ने पिछले महीने डोज लेने वाले पांच लोगों को 1 मिलियन डॉलर इनाम देने का ऐलान किया था।

वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर
मैरीलैंड सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। वहीं डेट्रॉयट में फ्री राइड के साथ 50 डॉलर दिए जा रहे हैं। न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन और मिशिगन में तो मारिजुआना यानी गांजा भी फ्री में दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, अमेरिका में कई कंपनियां टीका लगवाने पर दो दिन की छुट्टियां भी दे रही हैं। 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को भी यहां टैक्स में छूट मिल रही है।

कैसे कैसे ऑफर
फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में कई कंपनियां इसके लिए बोनस भी देने की घोषणा कर चुकी हैं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर आने वाले बच्चों को नॉन एल्कोहोलिक बियर सर्व की जा रही हैं। यूएस टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में इन ऑफर्स के बाद वैक्सीन लगवाने वालों में इजाफा हुआ है। इन ऑफर्स की शुरुआत तब हुई जब वॉशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसर ने लोगों को फ्री बियर देने का ऐलान किया। उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि 21 साल और उससे ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद से ऑफरों की लाइन लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications