West Bank: गाजा पट्टी के बाद अब वेस्ट बैंक में भड़का संघर्ष, इजराइली हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत
West Bank: गाजा पट्टी में युद्धविराम की संभावनाओं के बीच अब इजराइली नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में संघर्ष भड़क उठा है और फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, कि इजराइली सैनिकों और सैन्य विमानों ने कब्जे वाले पश्चिमी तट पर तुलकरम और नूर शम्स शरणार्थी शिविरों पर हमलों में कम से कम आठ फिलिस्तीनियों को मार डाला है, जिनमें दो महिलाएं और एक किशोर शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, कि तुलकरम शरणार्थी शिविर में इजराइली ड्रोन हमले और सैनिकों की तरफ से की गई गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं और पास के नूर शम्स शिविर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सैनिकों ने मंगलवार को हमले किए हैं।
वेस्ट बैंक में इजराइली छापे (Israel Strike in West Bank)
मंत्रालय ने कहा है, कि दो फिलिस्तीनी महिलाएं, जिनकी पहचान 53 साल की खावला अली अब्दुल्ला अब्दो और 30 साल की बारा खालिद हुसैन के रूप में हुई है, उनकी मौत हो गई है। वहीं, एक 18 वर्षीय फथी सईद सलीम ओबैद, तुलकरम पर इजराइली हमलों में मारे गए सात लोगों में शामिल हैं।
आधिकारिक वफ़ा समाचार एजेंसी ने बताया है, कि किशोर की छाती और पेट में गोली लगने से मौत हो गई और दो महिलाओं के ड्रोन हमलों में मारे जाने की सूचना मिली है।
इनके अलावा, नूर शम्स कैंप में पीड़ित की पहचान महमूद मुहम्मद खालिद अमर के रूप में हुई, जिसे इजराइली सैनिकों ने गोली मार दी थी और बाद में कैंप के अबू बक्र अस-सिद्दीक मस्जिद के पास जमीन पर मृत पाया गया।
समाचार एजेंसी ने बताया है, कि नूर शम्स में इजराइली ड्रोन हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।
इजराइली सेना ने बाद में पुष्टि की, कि एक इजराइली विमान ने नूर शम्स शरणार्थी शिविर पर हमला किया था।
वहीं, हमास की सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा है, कि उसके दो सदस्य तुलकरम में मारे गए।
तुलकरम पर इजराइली हमले के दौरान फिलिस्तीनी लड़ाकों की तरफ से लगाए गए एक विस्फोटक उपकरण ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें इजराइल के मेनाशे ब्रिगेड के कमांडर कर्नल अयूब कैयूफ यात्रा कर रहे थे, जिससे उन्हें चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह तक कब्जे वाले पश्चिमी तट पर इजराइली सैन्य छापे और फिलिस्तीनियों पर और गोलीबारी की खबरें सामने आती रहीं।
समाचार एजेंसी वफ़ा ने बताया है, कि नब्लस के पूर्व में स्थित बेत फ्रूइक शहर पर इजराइली स्ट्राइक के दौरान दो फिलिस्तीनी पुरुषों और एक 15 वर्षीय लड़के को गोली मार दी गई और वे घायल हो गए।
वफ़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, हेब्रोन के उत्तर में बेत उमर शहर में चार युवा फिलिस्तीनी पुरुषों को भी गोली मार दी गई और वे घायल हो गए, जब एक चेकपॉइंट पर इजरायली सैनिकों ने उस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। समाचार एजेंसी ने बताया है, कि चारों में से एक की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications