अंतरिक्ष में दो ग्रहों पर क्या है मौसम का हाल? 42 साल बाद दुर्लभ तस्वीर, Hubble Telescope ने की कैप्चर
साइंटिस्ट्स नासा के हबल टेलीस्कोप से ली गई बृहस्पति और यूरेनस पर मौसम में भारी बदलाव को लेकर तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने इन दोनों ग्रहों पर मौसम की स्थिति को लेकर बड़ा दावा किया है।

Weather on Jupiter and Uranus: नासा के हबल टेलीस्कोप ने हाल ही में बृहस्पति और यूरेनस पर मौसम में भारी बदलाव को लेकर अध्ययन करने लिए अहम डेटा भेजा है। नासा इन दोनों ग्रहों का दुर्लभ डेटा भेजा है। स्पेस साइंटिस्ट्स का मानना है कि यूरेनस का एक बड़ा हिस्सा है ऐसा जहां 42 वर्ष तक सूर्य का प्रकाश तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में यहां मौसम में बदलाव बड़े संकेत हैं। एक्सपर्स्ट्स ने इन ग्रहों पर पाए गए केमिकल्स के अध्ययन के जरिए भी मौसन के बारे कई तथ्यों पर गहनता से अध्ययन किया है।
पिछले तीन दशक से अधिक समय से नासा का हबल स्पेस टेलीस्कोप स्पेस में का दुर्लभ डेटा कलेक्ट कर रहा है। टेलीस्कोप के जरिए आकाशगंगाओं, ब्लैक होल, डार्क मैटर समेत कई अहम तथ्यों को लेकर स्पेस में डेटा भेज रहा है। इसके अलावा हबल टेलीस्कोप गैसीय बाहरी ग्रहों के लिए एक सक्रिय इंटरप्लेनेटरी वेदर ऑब्जर्वर रहा है। हाल ही में नासा के इस टेलीस्कोप ने बृहस्पति को लेकर एक नया डेटा दिया है। हबल ने बृहस्पति के मौसम की तस्वीरें कैप्चर की हैं।
नासा के हबल ने यूरेनस पर मौसम परिवर्तन देखा
इन तस्वीरों को लेकर नासा के साइंटिस्ट्स ने सुझाव दिया कि कभी-कभी ग्रह पर तूफान आते हैं। ताजा तस्वीरें एक बड़े तूफान की हो सकती हैं। हबल ने ये तस्वीरें 6 जनवरी, 2023 को बृहस्पति के ये तस्वीरें कैप्चर कीं। हबल स्पेस टेलीस्कोप ने भी यूरेनस के मौसम में बदलाव देखा है। अपनी घूर्णन धुरी के साथ अजीब तरह से अपनी कक्षा के विमान से केवल आठ डिग्री झुका हुआ है। इस तस्वीरों के अध्ययन से पता चला है कि ग्रह के पास पहले एक विशाल चंद्रमा था जो गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता का कारण है। नासा ने कहा कि ग्रह के झुकाव के कारण यहां 42 साल के चक्र में सूर्य की रोशनी तक एक हिस्से में नहीं पहुंचती।
साइंटिस्ट्स ने ग्रहों पर मौसमी परिवर्तनों के लिए विशेष रूप से हबल टेलीस्कोप ने 2014 बनाम 2022 में यूरेनस के दृश्य की तुलना की और कहा कि हबल के यूरेनस के नवीनतम दृश्य से पता चलता है कि ग्रह का उत्तरी ध्रुव अब सूर्य की ओर झुक रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications