Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: आइसक्रीम खा रही थी महिला, अंदर निकला मरा और जमा हुआ चूहा

बीजिंग। जरा सोचिए अगर आप अपनी कोई पसंदीदा चीज खा रहे हों और अचानक आपके मुंह में किसी ऐसे चीज का स्‍वाद आ जाए जिसकी कल्‍पना आपने सपने में भी नहीं की हो, तो कैसा महसूस करेंगे। जाहिर सी बात है ऐसा सोचना भी आपके लिए नामुमकिन सा है लेकिन चीन में एक महिला के साथ ऐसा हुआ है। चीन की एक महिला ने दावा किया है कि जब वो अपनी पसंदीदा आइसक्रीम खा रही थी तो उसे उसके अंदर मरा हुआ और जमा हुआ चूहा मिला। महिला का कहना है कि जैसे ही उसने आइसक्रीम की एक बाइट ली उसे मरे हुए चूहे की पूंछ दिखाई दी।

बनाया VIDEO और पहुंची दुकानदार के पास

बनाया VIDEO और पहुंची दुकानदार के पास

उसने फौरन उसी वक्‍त आइसक्रीम का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने जिस दुकान से आइसक्रीम खरीदा था उसे जुर्माना देना पड़ा। शंघाईस्ट डॉट कॉम के मुताबिक महिला को पहले लगा कि उसकी आइसक्रीम में जो बालों वाली काली सी चीज दिखाई दे रही है वह कोई कीड़ा होगा, लेकिन कुछ ही समय बाद महिला को महसूस हुआ कि वह कोई कीड़ा नहीं बल्कि मरे हुए चूहे की पूंछ है। जिस वक्‍त महिला आइसक्रीम खा रही थी उस वक्‍त उसका एक दोस्‍त भी मौजूद था।

दुकानदार ने दिया फ्री में आइसक्रीम का लालच

दुकानदार ने दिया फ्री में आइसक्रीम का लालच

जैसे ही दोनों को पता चला कि आइसक्रीम में मरा हुआ चूहा है वो दोनों दुकानदार के पास गए जहां से उन्‍होंने इसे खरीदा था। दुकानदार ने पहले तो महिला को दर्जन भर आइसक्रीम फ्री में देने की बात कही, लेकिन महिला नहीं मानी। उसके बाद दुकानदार ने महिला को पैसे देने का ऑफर रखा, दुकानदार ने 8,400 हजार रुपए देने की बात कही, लेकिन महिला इस अमाउंट से संतुष्ट नहीं हुई।

साढ़े 10 हजार का जुर्माना

उसके बाद दुकानदार ने 21 हजार रुपए देने की बात कही, लेकिन महिला को इससे भी संतोष नहीं हुआ। महिला ने दुकानदार से करीब 5.2 लाख रुपए की मुआवजा राशि मांगी, लेकिन ट्विस्ट उस वक्त आया जब स्थानीय नियामक प्राधिकरण ने कहा कि इस तरह के केस में ज्यादा से ज्यादा 10,500 रुपए ही मुआवजे के रूप में दिए जा सकते हैं, जिसके बाद महिला को साढ़े 10 हजार रुपए से ही संतोष करना पड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+