VIDEO: 18 साल की इस लड़की ने कैब में कर दिया कुछ ऐसा कि हो गई ब्‍लैकलिस्‍ट

नई दिल्‍ली। कैब चालक ने महिला सवारी के साथ बदसलूकी की या फिर कैब ड्राइवर ने गाड़ी में किया महिला सवारी से रेप। ऐसी खबरें तो आपने अकसर पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन क्‍या आपने कभी ऐसी खबर सुनी है कि किसी महिला सवारी ने कैब ड्राइवर के साथ गलत काम किया। नहीं ना तो हम आपको बताते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कैब के अंदर ऐसी करतूत कर देती है जिससे उसे दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर लड़की की इस हरकत पर लोग उसे खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए विस्‍तार से बताते हैं क्‍या है पूरा मामला।

कैब में रखे टिप बॉक्‍स से पैसे चुरा रही है लड़की

कैब में रखे टिप बॉक्‍स से पैसे चुरा रही है लड़की

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कैब में पीछे की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है और ड्राइवर कैब चला रहा है। कुछ ही देर में बीच में बैठी हुई लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स में से पैसे चुरा लेती है और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं। मामला अमेरिका के ब्रुकलिन का बताया जा रहा है।

कैब में लगे कैमरे में कैद हुई हरकत

कैब में लगे कैमरे में कैद हुई हरकत

इस लड़की की यह शर्मनाक हरकत कैब में लगे कैमरे में कैद हो गई। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लड़की को पहचान लिया गया। लड़की का नाम गैब्रिएल कैनालेस (18) बताया जा रहा है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक, ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी को दी।

कैब ने कर दिया लड़की को बैन

कैब ने कर दिया लड़की को बैन

जानकारी के मुताबिक कैब उबर कंपनी की थी। उबर ने उस लड़की का नाम काली सूची में डाल दिया है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूट्यूब पर इस वीडियो को लगभग दस लाख लोग देख चुके हैं। वहीं गैब्रिएल कैनालेस का फेसबुक और इंस्‍टाग्राम अकाउंट लोगों ने सर्च कर लिया है और उन्‍हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं फोटो

फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं फोटो

गैब्रिएल कैनालेस सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहती हैं। उनके इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल को खंगाले तो उनके फोटोज देखकर ऐसा लगता है कि वो पार्टी लवर हैं। वो अकसर कम कपड़ों में और शराब की बोतलों के साथ फोटो खिंचवा कर पोस्‍ट करती रहती हैं।

ये है वो VIDEO

आप भी देख लीजिए ये वीडियो और नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में लिखना मत भूलिए अपनी प्रतिक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+