विस्फोटकों से भरे बैग लेकर होटल शंगरी-ला में दाखिल हुए थे दो आत्मघाती हमलावर, देखिए VIDEO
कोलंबो। श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमलों के तीन दिन बाद बुधवार को आतंकियों का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकी कोलंबो के शंगरी-ला होटल के अंदर लिफ्ट के जरिए दाखिल होते दिख रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को एक और आत्मधाती हमलावर का कुछ सेकेंड का वीडियो सामने आय़ा था। जिसमें वह चर्च के अंदर जाता हुआ दिख रहा है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में ईस्टर संडे को ब्लास्ट हुए थे, उसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इस हमले में अभी तक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

तीसरी मंजिल पर होटल का रेस्टोरेंट था
बुधवार को सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दो आंतकी शंगरी-ला होटल में दाखिल होता है। दोनों ने नीली टोपी पहन रखी है और उनके पीठ पर बैगपैक हैं। वे होटल की दूसरी मंजिल से से लिफ्ट में सवार होते हैं। इस दौरान वे दोनों लिफ्ट में हमले की हमले के बारे बात करते दिख रहे हैं। जिसके बाद वे दोनों होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंचते हैं। दरअसल तीसरी मंजिल पर होटल का रेस्टोरेंट हैं।
पलक झपकते ही बदल गया नजारा
इसके वे रेस्टोरेंट में दाखिल होते दिखते हैं। रेस्टोरेंट के कैमरे एक आंतकी टेबल की ओऱ बढ़ता दिख रहा है। उस दौरान रेस्टोरेंट में काफी लोग मौजूद थे। वे सुबह का ब्रेकफास्ट करने वहां पहुंचे थे। उन्हें पता भी नहीं लगा कि पास खड़ा इंसान उनके लिए मौत लेकर आया है। इसके बाद वह आत्मधाती हमलावर अपने आप को उड़ा देता है। कुछ देर में ही वहां का नजरा बदल जाता है। चारों ओर धुआं फैला और लोग की की चीखे सुनाई देने लगी।

वीडियो में सभी हमलावर आईएस की ड्रेस में दिख रहे हैं
श्रीलंका आतंकी हमले के करीब 56 घंटे बाद आतंकी संगठन आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने सभी आठों हमलावरों का वीडियो जारी किया है।वीडियो में सभी हमलावर आईएस की ड्रेस में दिख रहे हैं। इससे पहले श्रीलंका के रक्षा मंत्री ने भी कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि क्राइस्टचर्च का बदला लेने के लिए श्रीलंका के चर्चों और होटलों में धमाके किए गए। स्थानीय अखबार डेली मिरर के मुताबिक जांच में पता चला है कि एक जगह नकाबपोश महिला आतंकी ने भी हमला किया। इसे देखते हुए श्रीलंका सरकार बुर्के पर बैन लगाने पर विचार कर रही है।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications