Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रयान-2: ब्रैड पिट को भी हुई लैंडर विक्रम की फिक्र, अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से पूछा क्‍या आपने देखी इसकी हार्ड लैंडिंग

वॉशिंगटन। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) का मून मिशन न सिर्फ एम आम इंसान बल्कि हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। हॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर ब्रैड पिट को भी लैंडर विक्रम के बारे में जानकारियां चाहिए। ब्रैड पिट ने अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को कॉल किया है और पूछा कि क्‍या उन्‍होंने भारत के मून लैंडर को देखा है। आपको बता दें कि सात सिंतबर को लैंडर विक्रम को चांद के साउथ पोल पर लैंड करना था लेकिन लैंडिग से कुछ ही समय पहले इसका संपर्क ग्राउंड स्‍टेशन से टूट गया था।

20 मिनट की वीडियो कॉल में आया सवाल

20 मिनट की वीडियो कॉल में आया सवाल

सोमवार को पिट इंटरनेशनल स्‍पेशल स्‍टेशन (आईएसएस) में मौजूद अमेरिकी एस्‍ट्रोनॉट निक हेग के साथ फोन पर बात कर रहे थे। दोनों की बातचीत काफी रोचक थी और 20 मिनट तक चली। पिट ने हॉग से पूछा कि आईएसएस पर जिंदगी किस रफ्तार से चल रही है? इसके बाद पिट का सवाल था कि क्‍या आईएसएस पर मौजूद हेग से पूछा, 'क्या आपने भारतीय चंद्रयान 2 मिशन के विक्रम लैंडर को हार्ड लैंडिंग करते हुए देखा?' इसके जवाब में हेग ने कहा, 'नहीं देखा, ये दुर्भाग्यपूर्ण था!'

नई फिल्‍म में बने हैं अंतरिक्ष यात्री

पिट अपनी अगली फिल्‍म में एक एस्‍ट्रोनॉट को किरदार अदा कर रहे हैं। इसी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए पिट ने आईएसएस के एस्‍ट्रोनॉट्स को वीडियो कॉल किया था। पिट ने एस्‍ट्रोनॉट्स से यह भी पूछा किआईएसएस पर म्‍यूजिक कौन कंट्रोल करता है? पिट ने हेग से कहा, 'चलो अपने बारे में बात करते हैं, ट्रेलर में हमने कैसा किया है? हमारा शून्य गुरुत्वाकर्षण कैसा था?' हेग ने जवाब दिया, 'ये सच में कमाल का था।' आगे उन्होंने पूछा, 'कौन अधिक विश्वसनीय लगे, क्लूनी (फिल्म 'ग्रेविटी' के एक्‍टर) या पिट?' हेग ने कहा, 'बिल्कुल आप लगे।'

आज है इसरो के लिए अहम दिन

आज है इसरो के लिए अहम दिन

वहीं, दूसरी ओर, इसरो के चंद्रयान-2 मिशन के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा का लूनर ऑर्बिटर लैंडर विक्रम की अहम फोटोग्राफ भेज सकता है। नासा का ऑर्बिटर आज लैंडर के करीब से गुजरेगा। लैंडर विक्रम को सात सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैंड करना था लेकिन लैंडिंग से कुछ ही मीटर की दूरी पर इसका संपर्क ग्राउंड स्‍टेशन से टूट गया। इसके बाद से ही लगातार लैंडर से संपर्क की कोशिशें की जा रही हैं। 10 दिन बाद भी लैंडर विक्रम से कोई संपर्क नहीं हो सका है और अब सारी उम्‍मीदें भी कमजोर पड़ गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+