क्या 2006 में ही हो गई थी टाइटैनिक पनडुब्बी हादसे की भविष्यवाणी? अब वायरल हो रहा है ये सालों पुराना वीडियो
Titanic Submarine News: दुनिया के सबसे चर्चित जहाज टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी टाइटैनिक के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट सामने आई है। ये पनडुब्बी बीते रविवार लापता हुई थी। बताया जा रहा है कि इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
पनडुब्बी टाइटैनिक को ऑपरेट करने वाली कंपनी OceanGate ने इस बात की पुष्टि की है कि इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया है कि इस टाइटैनिक पनडुब्बी हादसे की भविष्यवाणी 17 सालों पहले ही 2006 में हो गई थी।

सोशल मीडिया पर लोग एक एनिमेटिड टीवी शो का वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि 2006 में आई इस टीवी शो में टाइटैनिक पनडुब्बी हादसे की भविष्यवाणी की गई थी। असल में एनिमेटिड टीवी शो साल 2006 में आया था। इस टीवी शो के 17वें सीजन के 10वें एपिसोड में ऐसा ही एक हादसे के बारे में बताया गया था।
इस एपिसोड का टाइटल 'होमर्स पैटरनिटी कुट' था। इसमें कुछ कैरेक्टर हैं, जो पनडुब्बी में बैठकर टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे। इस शो में हैमर सिंपसन के पिता मैसन फेयरबैंक्स अपने बेटे के साथ समुद्र में जाने से पहले एक स्पीच देते हैं। जिसमें वो कहते हैं, ''मैं आज खूश हूं। अपने बेटे के साथ खजाना खोजने जा रहा हूं।''
जब दोनों पिता और बेटे समुद्र में जाकर खोजबीन करते हैं तो उन्हें एक विशाल जहाज का अवशेष दिखता है। दोनों की पनडुब्बी जब आगे बढ़ने लगती है तो इसी दौरान सिंपसन की पनडुब्बी एक चट्टान में फंस जाती है। उसी वक्त पनडुब्बी में ऑक्सीजन कम होने लगा। ऐसे वो चिल्लाने लगता है। लेकिन इस शो की एंडिंग हैप्पी होती है। इसमें किसी को कुछ नहीं होता है और वो तीन दिन बाद जागता है और अपने परिवार के पास होता है।
अब सोशल मीडिया पर लोग इस पिता और बेटे के कहानी की तुलना टाइटैनिक पनडुब्बी वाले हादसे से की जा रही है। शो का एक हिस्सा ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि सिंपसन हमेशा ही कोई न कोई भविष्यवाणी करता है। हालांकि ये बातें सिर्फ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications