वह वॉर रूम जहां पुतिन बनाते हैं आईएसआईएस के खिलाफ रणनीति

मॉस्‍को। रूस की ओर से सीरिया में मौजूद आईएसआईएस के ठिकानों पर लगातार हमले जारी हैं और इन हमलों में तेजी भी आई है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने भी साफ कर दिया है कि जब तक इजिप्‍ट में क्रैश हुए जेट का बदला आतंकियों ने नहीं लेते तब तक वह हमलों को नहीं बंद करेंगे।

इन सबके बीच उस वॉर रूम की फोटोग्राफ्स सामने आई हैं जहां पर बैठकर राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन न सिर्फ आईएसआईएस के खिलाफ रणनीति तैयार करते हैं बल्कि वह आतंकी संगठन पर हो रहे हमलों को भी देखते हैं। इस वॉर रूम में राष्‍ट्रपति के साथ रूस की सेनाओं के तमाम बड़े ऑफिसर्स भी मौजूद रहते हैं।

आगे की स्‍लाइड्स में देखिए इस वॉर रूम की तस्‍वीरें और इससे जुड़ीं कुछ खास बातें।

पेंटागन के सेंटर के बराबर

पेंटागन के सेंटर के बराबर

रूस की राजधानी मॉस्‍को स्थित यह वॉर रूम अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के नेशनल मिलिट्री कमांड सेंटर के आकार के बराबर है। पुतिन यहां पर फर्स्‍ट फ्लोर पर बैठते हैं जबकि सेनाओं से जुड़े सीनियर एक्‍सपर्ट्स और सीनियर ऑफिसर्स उनके आगे वाली लाइनों में दूसरे फ्लोर पर बैठते हैं।

सीरिया के हालातों की खबर

सीरिया के हालातों की खबर

वॉर रूम में ऑफग्रीन पैनल पर कई बड़ी टेलीविजन स्‍क्रीन्‍स लगी हैं। इन स्‍कीन्‍स पर सीरिया में हो रहे हमलों से जुड़ी हर लेटेस्‍ट जानकारी आसानी से नजर आती है। रूस ने 30 सितंबर से सीरिया में आईएसआईएस के अड्डों पर हमले शुरू किए हैं।

रिलैक्‍स मूड में पुतिन

रिलैक्‍स मूड में पुतिन

राष्‍ट्रपति पुतिन इस वॉर रूम में काफी रिलैक्‍स मूड में नजर आते हैं और रोज वह सीनियर ऑफिसर्स के साथ एक मीटिंग करते हैं।

पुतिन ने इकट्ठा किए विशेषज्ञ

पुतिन ने इकट्ठा किए विशेषज्ञ

इस वॉर रूम में आपको अपने-अपने कंप्‍यूटर स्‍क्रीन्‍स से सीरिया के वॉर जोन में हो रहे हमलों को परखने वाले एक्‍सपर्ट्स नजर आएंगे। यह एक्‍सपर्ट्स सीरिया में रूस के वॉर प्‍लान की तरक्‍की पर नजर रखते हैं और हर डाटा को अपने कंप्‍यूटर में सहेज कर रखते हैं।

रात में भी एक्टिव वॉर रूम

रात में भी एक्टिव वॉर रूम

यह वॉर रूम रात में भी एक्टिव रहता है। यहां पर पुतिन हर पल मौजूद रहते हैं और उनके जाने के बाद इससे जुड़ी हर जानकारी उन्‍हें मुहैया कराई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+