रूसी राष्ट्रपति से गद्दारी, उखाड़ने चले थे सल्तनत, प्लेन क्रैश में गई जान, क्या पुतिन ने प्रिगोजिन को मरवाया?
Yevgeny Prigozhin News: प्राइवेट आर्मी 'वैगनर' ग्रुप के संस्थापक येवगेनि प्रिगोजिन, जिन्होंने अपने निर्माणकर्ता व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ ही विद्रोह कर दिया था, उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई है और पश्चिमी मीडिया और विश्लेषकों का कहना है, कि रूसी राष्ट्रपति से विद्रोह करने का अंजाम यही होता है।
वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की प्लेन का क्रैश बुधवार रात हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई है और रूस के इमरजेंसी मंत्री ने प्लेन क्रैश की पुष्टि करते हुए कहा, कि फ्लाइट में प्रिगोजिन नाम का एक शख्स सवार था। कुल मिलाकर 10 लोग मारे गये हैं, जिनमें 3 लोग क्रू मेंबर्स थे। लेकिन, असल सवाल ये है, कि क्या प्रिगोजिन को पुतिन से गद्दारी की सजा मिली है?

प्रिगोजिन को पुतिन ने मरवाया?
वैगनर चीफ ने चूंकी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह किया था और रूस ने उन्हें कभी माफ नहीं करने की धमकी दी थी, लिहाजा अब शक की निगाहें राष्ट्रपति पुतिन की तरफ हैं।
वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल 'ग्रे जोन' ने बताया है, कि एम्ब्रेयर विमान को मॉस्को के उत्तर में टवर क्षेत्र में हवाई सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया। हालांकि, इस दावे में किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं दिया गया है।
जिस फ्लाइट का एक्सीडेंट हुआ है, वो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भर रही थी, उसमें सात यात्री और तीन चालक दल सवार थे। हादसे को लेकर रूस ने कहा है, कि जांच शुरू कर दी गई है।
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रूस के हवाई परिवहन एजेंसी के हवाले से कहा है, कि "आज शाम टवर क्षेत्र में हुई एम्ब्रेयर विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पैसेंजर लिस्ट के मुताबिक, येवगेनी प्रिगोझिन का नाम इस लिस्ट में शामिल था।"
इसी साल जून महीने में येवगेनी प्रिगोजिन ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी थी, कि वो मॉस्को में सत्ता परिवर्तन के लिए जा रहे हैं और उन्होंने यूक्रेन से दर्जनों टैंकों के साथ मॉस्को कूच करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उनका ये विद्रोह असफल रहा था।
लेकिन, ग्रे जोन ने आरोप लगाया है, कि स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना से पहले दो धमाके सुने और दो वाष्प निशान देखे।
हालांकि, TASS ने बताया कि जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई। TASS ने कहा, कि "चार शव पहले ही मिल चुके हैं, हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि वैगनर प्रमुख का शव मिला है या नहीं।"
रूसी वायु एजेंसी के अनुसार, विमान आधे घंटे से भी कम समय तक हवा में था।
रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जुलाई की शुरुआत में कहा था, कि प्रिगोजिन और उनके साथियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी, और ये बैठक तीन घंटे तक चली, जिसमें 35 लोगों को आमंत्रित किया गया था।
दिमित्री पेसकोव ने कहा था, कि "केवल एक चीज जो हम कह सकते हैं, वह यह है कि राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान (यूक्रेन में) मोर्चे पर कंपनी की (वैगनर की) कार्रवाइयों का अपना मूल्यांकन दिया और 24 जून की घटनाओं का भी अपना आकलन दिया (विद्रोह का दिन)।"
इससे ज्यादा उन्होंने बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।
उन्होंने कहा था, कि पुतिन ने जो कुछ हुआ था उसके बारे में कमांडरों के स्पष्टीकरण को सुना था और उन्हें रोजगार और युद्ध के लिए आगे के विकल्प की पेशकश की थी।
वहीं, प्रिगोजिन कुछ दिन पहले ही एक वीडियो के जरिए सामने आए थे और कयास लगाए गये, कि वो किसी अफ्रीकी देश में हो सकते हैं। प्रिगोजिन सेना के ड्रेस में थे और ऐसा लग रहा था, कि वो किसी रेगिस्तान में मौजूद हैं। उनके हाथ में एक राइफल थी और एक पिकअप ट्रक भी उनके बगल में खड़ा दिखाई दे रहा था।
24 जून को जब प्रिगोजिन ने यूक्रेन की सीमा से लगने वाले रूसी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा किया था, उसके बाद रूसी राष्ट्रपति ने एक बयान जारी किया था और कहा था, कि विद्रोह करने वालों को माफी नहीं दी जाएगी।
वैगनर चीफ ने उस वक्त कहा था, कि वो 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को आ रहे हैं और वो मॉस्को की सत्ता को उखाड़ फेकेंगे। हालांकि, बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद पुतिन ने वैगनर चीफ को माफ कर दिया था और वैगनर चीफ ने भी एक बयान में कहा था, कि वो रूस के कुछ अधिकारियों ने नाराज थे, और पुतिन की सत्ता का तख्तापलट करने का उनका कोई इरादा नहीं था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications