वैगनर ग्रुप का रोस्तोव पर कब्जा, अब मास्को फतह करने तेजी से बढ़ रही येवगेनी प्रिगोजिन की प्राइवेट आर्मी

रोस्तोव पर कब्जे के बाद येवगेनी प्रिगोजिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप तेजी से मास्को की ओर बढ़ रही है। इस बीच उन्हें रोकने के लिए मास्को की ओर से विद्रोहियों पर बम बरसाए जा रहे हैं।

रूसी सेना के हेलिकॉप्‍टर ने वैगनार के विद्रोहियों पर फायरिंग की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोस्‍तोव से मास्‍को का रास्‍ता 1100 किमी का है। इस बीच पुतिन के कार्यालय ने कहा है कि राष्‍ट्रपति अपने कार्यालय क्रेमलिन में ही हैं और विद्रोहियों से निपट रहे हैं।

Wagner army moves closer to Moscow

वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने दावा किया है कि उन्होंने रोस्तोव स्थित दक्षिणी सैन्य मुख्यालय पर बिना गोली चलाए नियंत्रण कर लिया। प्रिगोजिन ने कहा कि इस दौरान वहां मौजूद एक भी शख्स ने उनका प्रतिरोध नहीं किया क्योंकि लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं।

वैगनर चीफ ने कहा कि हमारे लोगों पर बम बरसाए जा रहे हैं लेकिन हमने अभी तक एक भी सिपाही को नहीं मारा है। येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा कि उनके सैनिकों पर रूसी सेना तोपखाने और हेलीकॉप्टर से बम बरसा रही है।

वहीं कुछ रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर के 25 हजार सैनिकों का काफिला मास्‍को के दक्षिण तक पहुंच गया है। इस बीच विद्रोहियों को रूसी शहर वोरोनिश से गुजरते हुए देखा गया है। ये विद्रोही एम 4 हाइवे से आगे बढ़ रहे हैं जो वोरोनिश और मास्‍को जोड़ता है। इन दोनों शहरों के बीच में लिपेटस्‍क शहर है।

लिपेटस्‍क के गवर्नर ने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में ही रहें। सभी बस सेवाओं को कैंसिल कर दिया गया है। इस बीच रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीश्किन ने इसकी निंदा करते हुए इसे रूस में "सशस्त्र विद्रोह का प्रयास" बताया है।

नारीश्किन ने कहा कि ये विद्रोह एक अपराध है और इसे किसी भी हालत में उचित नहीं ठहराया जा सकता। नारीश्किन, जो कि रूसी ऐतिहासिक सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने लोगों से पुतिन का समर्थन करने की अपील की है।

जेलेंस्की ने रूसी घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा, जो 'गलत रास्ता अपनाता है वो अपना विनाश कर लेता है। उन्होंने कहा कि रूस का कमजोर होना स्वाभाविक है।' जेलेंस्की ने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि रूस अपनी सेना और भाड़े के सैनिकों को जितने अधिक दिन यूक्रेन में रखेगा उतना ही वो अपने लिए उथल-पुथल और परेशानी पैदा करेगा।

ट्विटर पर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में मॉस्को की कार्रवाइयों ने उसे अराजकता की ओर धकेल दिया है, जिसमें वह अब घिरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+