यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- हमारे एक-एक नुकसान की भरपाई रूस को ही करनी होगी
रूस को देनी होगी
कीव, 03 मार्च: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस को चेताते हुए कहा है कि वो जो भी नुकसान हमारे देश में कर रहा है, उसकी भरपाई भी उसी को करनी होगी। गुरुवार को अपने एक संबोधन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद हम मिलकर यूक्रेन का पुनर्निर्माण करेंगे और अपने देश को फिर से खड़ा करेंगे। यूक्रेन के खिलाफ किए गए हर काम के लिए रूस 'प्रतिपूर्ति' करेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, हमने दो विश्व युद्ध, तीन अकाल, ग्रेट पर्ज, चोरनोबिल विस्फोट, क्रीमिया का कब्जा और पूर्व में युद्ध देखा है। हम इन सबसे उबरे हैं। रूस ने हमें कई बार नष्ट करना चाहा है, वो कभी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। इस बार भी उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। अगर कोई सोचता है कि यूक्रेन के लोग डर जाएंगे या आत्मसमर्पण कर देंगे। तो वह (पुतिन) हमारे बारे में कुछ नहीं जानता। हम उनको बताना चाहते हैं कि हमें झुकाया नहीं जा सकेगा।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूसी सैनिकों को धमकाते हुए कहा कि वो तुरंत यूक्रेन को छोड़कर चले जाएं नहीं तो अंजाम बुरा होगा। जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी जमीनों को तुम्हारी लाशों से पाटना नहीं चाहते हैं, इसलिए यही बेहतर है कि आप लौट जाओ।
जेलेंस्की ने कहा, रूसी सैनिकों ने 24 फरवरी को विशेष सैन्य अभियान का नाम देकर यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया। तब से संघर्ष में 2,000 से अधिक नागरिकों की जान गई हैं। वहीं रुस के कम से कम 498 रूसी सैनिक मार गए हैं। यूएन का अनुमान है कि रूस के हमले के चलते 160,000 के करीब यूक्रेन नागरिकों को पलायन कर पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications