क्या अमेरिका करेगा यूक्रेन की मदद? रूस से युद्ध के बीच व्हाइट हाउस पहुंचे जेलेंस्की, जो बाइडेन से की मुलाकात
रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका पहुंचकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। आपको बता दें कि फरवरी से चल रहे युद्ध के बीच यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से युद्ध जारी है। यूक्रेन रूस के हमले का डटकर जवाब दे रहा है। इसी बीच यूक्रेन के रा।ष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की मदद करेगा? हालांकि, अभी इसको लेकर बाइडेन ने कोई बयान नहीं जारी किया गया है। आपको बता दें कि जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा है।
अमेरिका का व्हाइट हाउस पहुंचने पर जेलेंस्की का बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक उप राष्ट्रपति कमला हैरिस बुधवार रात यूएस कैपिटल में कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के संबोधन में भाग लेंगी।
अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने विशिष्ट हरे रंग के कार्गो पैंट और एक स्वेटशर्ट पहने हुए थे, जिस पर यूक्रेन के हथियारों के कोट का एक छोटा प्रतीक चिन्ह था। जानकारी के मुताबिक ज़ेलेंस्की शाम साढ़े सात बजे बाइडेन के साथ एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
मीडिया से बातचीत करने के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह "अमेरिकी लोगों, राष्ट्रपति और कांग्रेस को समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए अमेरिका में हैं। साथ ही वह यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के वास्ते बातचीत करने के लिए यहां पहुंचे हैं। साथ ही वह अमेरिका से द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा करेंगे।
वहीं, इस मुलाकात को लेकर उन्होंने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि अगले साल, हमें अपनी पूरी भूमि, अपने सभी लोगों को यूक्रेन का झंडा और आजादी लौटानी चाहिए।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ वार्ता के लिए आज दोपहर ओवल कार्यालय का दौरा किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान बाइडेन घोषणआ करेंगे कि वह यूक्रेन को अतिरिक्त सुरक्षा सहायता में लगभग 2 बिलियन अमरीकी डालर भेज रहे हैं, जिसमें एक परिष्कृत नई वायु रक्षा प्रणाली भी शामिल है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 1.85 बिलियन अमरीकी डालर की सुरक्षा सहायता की घोषणा की, जिसमें पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली शामिल है। इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन में युद्ध के लिए दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हमला तीसरे देशों की नीति का वजह से हुआ है।
उन्होंने रूसी रक्षा प्रमुखों से यह भी कहा है कि सैन्य खर्च पर कोई वित्तीय सीमा नहीं है, क्योंकि संघर्ष अपने ग्यारहवें महीने में पहुंच रहा है। आपको बता दें कि पुतिन और रूस के रक्षा मंत्री ने सेना के कई क्षेत्रों में पर्याप्त निवेश की रूपरेखा भी तैयार की है।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे जेलेंस्की, कांग्रेस को करेंगे संबोधित, US के सीक्रेट दौरे पर निकले












Click it and Unblock the Notifications