तानाशाह है वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के पतन की ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- कभी शुरू ही नहीं होना था युद्ध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर निशाना साधा। ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह करार देते हुए चेतावनी भी दी। ट्रंप ने कहा, 'शांति के लिए जल्द ही आगे बढ़ना होगा। वरना उनके पास एक राष्ट्र के रूप में कोई देश नहीं बेचगा।'
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर रूस-यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इसके बारे में सोचें, एक मामूली रूप से सफल कॉमेडियन वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका को 350 बिलियन डॉलर खर्च करवा दिए, वो भी एक ऐसे युद्ध में जो कभी जीता नहीं जा सकता था, जिसे कभी शुरू ही नहीं होना था।'

ट्रंप ने आगे लिखा कि अगर अमेरिका और 'ट्रंप' न होते, तो जेलेंस्की कभी इसे सुलझा पाएंगे। कहा कि अमेरिका ने यूरोप की तुलना में 200 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक खर्च किए हैं, लेकिन हमें कोई रिटर्न मिलने वाला नहीं है। इस दौरान ट्रंप ने जो बिडेन की आलोचना करते हुए कहा कि वो सोते रहे और उन्होंने यूरोप से पैसों के खर्च को लेकर कोई बराबरी की बात नहीं की।
इस दौरान ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर धन का गलत प्रबंधन करने और चुनाव कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन को भेजे गए धन का आधा हिस्सा "गायब" है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने जेलेंस्की को बिडेन के साथ "बाजे की तरह" खेलने वाला बताया। साथ ही, चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन एक राष्ट्र के रूप में जीवित नहीं रह सकता है।
रूस के साथ वार्ता
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि केवल उनका प्रशासन ही रूस के साथ शांति वार्ता सफलतापूर्वक कर सकता था। उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन करते हैं, लेकिन ज़ेलेंस्की के खराब नेतृत्व के कारण देश तबाह हो गया है और अनगिनत अनावश्यक मौतें हुई हैं। ट्रंप ने कहा कि हम रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए सफलतापूर्वक बातचीत कर रहे हैं।
ऐसा कुछ जिसे सभी मानते हैं कि केवल 'ट्रंप' और ट्रंप प्रशासन ही कर सकता है। एक दिन पहले यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के बारे में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद, ट्रंप ने युद्ध को "बेतुका" कहा और जोर देकर कहा कि यह उनके राष्ट्रपति पद के दौरान नहीं हुआ होगा।












Click it and Unblock the Notifications