हसीनाओं के प्यार में पहले भी पड़ चुके हैं पुतिन, वे 5 महिलाएं जिन्होंने जीता रूसी राष्ट्रपति का दिल
अपने विरोधियों के लिए पत्थर दिल कहे जाने वाले व्लादिमीर पुतिन महिलाओं के मामले में बड़े ही नरम दिल इंसान रहे हैं। उनका दिल बार-बार हसीनाओं पर फिसल जाता है। रूसी तानाशाह भले ही अफेयर्स को दुनिया भर से छुपाने की कोशिश करते हैं मगर पुतिन के रोमांस के चर्चे हमेशा ही अखबारों की सुर्खियां बनती रही हैं।
अब एक बार फिर से पुतिन के रोमांस से जुड़ी कहानी सामने आई है। डेली मेल की रिपोर्ट में यूक्रेनी मीडिया का हवाला देते हुए बताया गया है कि पुतिन और लंदन में पढ़ी एक लड़की के बीच रोमांस चल रहा है।

यह महिला पुतिन से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना हैं, जो रूस की सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। मतलब यह महिला इंटरनेट पर पुतिन के खिलाफ चीजों को सेंसर करती है। मिजुलिना पुतिन की कट्टर समर्थक और यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी हैं।
मिजुलिना ने आर्ट, हिस्ट्री और इंडोनेशियाई भाषा में लंदन यूनिवर्सिटी से 2004 में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से ग्रेजुएशन किया और फिर वो रूसी प्रतिनिधिमंडल में बतौर अनुवादक शामिल हो गईं और उन्होंने पहली बार चीन के दौरे के साथ अपने कैरियर का आगाज किया था।
अलीना काबेवा
इससे पहले पुतिन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलीना काबेवा के अफेयर के बारे में लंबे समय तक चर्चा होती रही। अलीना एक बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं और उन्होंने ओलंपिक गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीता हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने जिमनास्ट में 14 बार विश्वकप का खिताब जीता है तो 25 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।
खेल से संन्यास लेने के बाद अलीना ने रूस की राजनीति में कदम रखा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'यूनाइटेड रसिया' पार्टी के टिकट पर सांसद बनी। कई रिपोर्ट्स में दावे किए गये हैं कि, साल 2008 में पहली बार अलीना और पुतिन के बीच अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं। कई रिपोर्ट्स में उनके दो से तीन बच्चे होने का दावा भी किया जाता रहा है।
लियुदमिला श्रेबनेवा
पुतिन की पहली शादी एयर होस्टेस लियुदमिला श्रेबनेवा से हुई थी। लेकिन, करीब 30 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 2013 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। लियुदमिला एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं। जब पुतिन पहली बार 2000 में राष्ट्रपति बने तो वह आधिकारिक तौर पर देश की "प्रथम महिला" थीं, लेकिन तब तक वे पहले से ही अलग-अलग जीवन जी रहे थे। पहली पत्नी से पुतिन की 2 बेटियां हैं।
स्वेतलाना क्रिवोनोगिख
स्वेतलाना क्रिवोनोगिख पहले एक महिला सफाई कर्मचारी थीं। बताया जा रहा है कि पुतिन की कथित लव चाइल्ड और उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख 1.7 मिलियन पाउंड के एक पेंटहाउस में रह रही हैं। स्वेतलाना का पुतिन के घर में काम करते हुए अफेयर शुरू हुआ था। फिलहाल वो देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।
दोनों की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा हैं। रोज़ोवा बिल्कुल पुतिन जैसी दिखती हैं। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया है कि उनका स्वेतलाना से कोई संबंध है या फिर उनकी बेटी भी है।
विक्टोरिया लोप्प्रेवा
विक्टोरिया लोप्प्रेवा एक रूसी टीवी हस्ती और मिस रूस 2003 रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 2018 तक फीफा विश्व कप की आधिकारिक राजदूत रह चुकी हैं। फिलहाल वह मिस रूस प्रतियोगिता की निदेशक के पद पर तैनात हैं और कथित तौर पर इगोर बुलारोव नाम के एक रूसी व्यक्ति के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications