नए साल की शुरुआत के बीच राष्ट्रपति पुतिन बोले- रूस और भारत 2021 में भी द्विपक्षीय सहयोग को देंगे बढ़ावा
नए साल की शुरुआत के बीच राष्ट्रपति पुतिन बोले- रूस और भारत 2021 में भी द्विपक्षीय सहयोग को देंगे बढ़ावा
Vladimir Putin On Russia and India: भारत और रूस के संबंधों में खटपट की अफवाहों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, आने वाले नए साल 2021 में भी रूस और भारत द्विपक्षीय सहयोग बढ़ावा देंगे। पुतिन ने उम्मीद जताई है कि अगले साल रूस और भारत क्षेत्रीय, वैश्विक एजेंडों से संबंधित सामयिक मुद्दों के समाधान के प्रयास करेगा और रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में भी कार्य जारी रखेंगे। कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अमेरिका से बढ़ती नजदीकियों की वजह से भारत और रूस के संबंध के खराब हो गए हैं। हालांकि पुतिन के इस बयान ने ऐसी अटकलों पर विराम लगा दी है।

पुतिन ने क्रिसमस और नववर्ष शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है कि रूस और भारत विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों से जुड़े हैं, जो कोरोना वायरस महामारी सहित इसल साल की परेशानियों के बाद भी पूरे विश्वास के साथ विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।
राजनीतिक संवाद भारत और रूस में जारी रहेंगे: पुतिन
अधिकारिक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि भारत और रूस दोनों देशों के बीच एक व्यापक राजनीतिक संवाद है। दोनों देश अलग-अलग मुद्दों पर संयुक्त परियोजनाओं के पक्षधर हैं। इसलिए आने वाले वक्त में भी राजनीतिक संवाद भारत और रूस में जारी रहेंगे।
भारत-रूस शिखर सम्मेलन के टाले जाने पर उठे सवाल
भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए हैं। कई लोगों ने ऐसे भारत और रूस के खराब होते संबंध की ओर इशारा किया है। वर्ष 2000 के बाद इस साल पहली बार ये हुआ था कि भारत और रूस के बीच शिखर सम्मेलन को टाला गया है। हालांकि दिल्ली में रूसी राजदूत और भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात से इंकार किया है कि कोरोना वायरस के इस सम्मेलन को टाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications