Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Putin Networth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन? शान-ओ-शौकत भरी जिंदगी कर देगी हैरान

Vladimir Putin Net worth: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और हैदराबाद हाउस में आयोजित 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उम्मीद है कि इस वार्ता में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे।

पुतिन एक सफल राष्‍ट्रपति के तौर पर ही नहीं अपनी शान-शौकत से भरी लग्जरी लाइफस्‍टाइल के कारण भी समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन का नाम दुनिया के सबसे धनी नेताओं में शुमार है। भारत के मेहमान बनकर आ रहे पुतिन कितने अमीर हैं और जानते उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में जानते हैं...

Vladimir Putin Net worth

Putin Net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पुतिन?

हालांकि पुतिन की वास्तविक संपत्ति का सटीक विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। समय-समय पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों और अनुमानों के आधार पर, उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 बिलियन डॉलर आंकी गई है। यह आंकड़ा उन्हें विश्व के कई बड़े अरबपतियों की तुलना में काफी ऊपर रखता है।

दो दशकों से अधिक समय से रूस के शीर्ष नेता रहे पुतिन की संपत्ति का ब्यौरा फोर्ब्स या ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स जैसी प्रमुख लिस्‍ट में नहीं मिलता। फिर भी, अनेक मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित संपत्ति का विवरण दिया गया है। पिछले साल की एक फॉक्स बिजनेस रिपोर्ट ने उनकी संपत्ति लगभग 200 बिलियन डॉलर बताई थी। इसी तरह का अनुमान रूसी मामलों के विशेषज्ञ अमेरिकी-ब्रिटिश फाइनेंसर बिल ब्रॉडर ने भी लगाया था।

Vladimir Putin Net worth

1.4 बिलियन डॉलर का आलीशान महल

राष्ट्रपति पुतिन की कथित आलीशान जीवनशैली और रसूख की झलक उनके आलीशान घरों से मिलती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के पास सेंट पीटर्सबर्ग में 800 वर्ग फुट के एक महल जैसा घर में रहते हैं। समुद्र के तट पर बने 'पुतिन पैलेस' की कीमत लगभग 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,627 करोड़ रुपये बताई जाती है।

महल में क्‍या-क्‍या हैं आलीशान सुविधाएं?

  • इस महल में स्विमिंग पूल, वाइन सेलर, थिएटर और एक निजी क्लब, कैसीनो से लेकर चर्च तक, हर आधुनिक सुविधा से लैस है।
  • इस महल में एक शानदार स्विमिंग पूल भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महल के बाथरूम में 850 डॉलर (लगभग 76 हजार रुपये) का महंगा इटैलियन टॉयलेट ब्रश और 1250 डॉलर (करीब 1.13 लाख रुपये) का टॉयलेट पेपर होल्डर लगाया गया है।
  • पुतिन के महल और रिहायशी परिसरों के इंटीरियर में प्रीमियम फर्नीचर, आलीशान डाइनिंग सेट्स और अन्य अत्यंत महंगे सजावटी सामान शामिल हैं।
  • कहा जाता है कि इन बड़े रिहायशी परिसरों की देख-रेख के लिए लगभग 40 लोगों का स्टाफ लगातार काम करता है।
  • हर साल इनके रखरखाव पर लाखों डॉलर खर्च होते हैं, जिससे उनकी भव्य लाइफस्टाइल का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

₹901 करोड़ से अधिक का मेगा-याच

पुतिन के पास लगभग 100 मिलियन डॉलर (₹901 करोड़ से अधिक) की एक विशालकाय मेगा-याच भी है। यह 270 फीट लंबी याच जिम, स्पा, लाइब्रेरी और डांस फ्लोर जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उनके व्यक्तिगत संग्रह में 19 घर, 700 कारें और 58 विमान भी शामिल हैं।

निजी बुलेटप्रूफ लग्जरी ट्रेन

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन के पास 22 डिब्बों वाली एक विशेष 'घोस्ट ट्रेन है। इस ट्रेन में जिम, स्किनकेयर और मसाज पार्लर शामिल हैं, जिनमें एंटी-एजिंग मशीनें लगी होती हैं, साथ ही एक भव्य तुर्की बाथ और स्टीम रूम भी मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज़ से यह ट्रेन पूरी तरह बुलेटप्रूफ मानी जाती है, जिसमें बुलेटप्रूफ दरवाज़े और खिड़कियाँ लगी हैं, साथ ही लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम भी मौजूद रहते हैं। अनुमान है कि इस लग्जरी और हाई-टेक ट्रेन के निर्माण में करीब 74 मिलियन डॉलर की भारी लागत आई होगी।

निजी विमान, फ्लाइंग ऑफिस

पुतिन के पास कथित तौर पर 43 विमान और 15 हैलीकॉप्टर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं। एक विमान (Ilyushin-96) को "Flying Kremlin" कहा जाता है - जिसमें बेहद पॉश इंटीरियर है। जिसमें दावा किया जाता है कि कि इसमें $75,000 वाला टॉयलेट सीट भी हुआ करता था।

लग्जरी ब्रांड्स की महंगी घड़ियाँ

माना जाता है कि पुतिन के पास कई लग्जरी ब्रांड्स की महंगी घड़ियाँ हैं, जिनकी कीमत उनकी आधिकारिक आय से कई गुना अधिक बताई जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+