व्लादिमीर पुतिन से लिया जा सकता है इस्तीफा, आधिकारिक तौर पर उत्तराधिकारी की तलाश होने का दावा

खेरसॉन उन चार आंशिक रूप से कब्जे वाले यूक्रेनी प्रांतों में से एक है जिसे रूस ने फरवरी के अंत में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कब्जा करने का दावा किया था।

Russia Vladimir Putin: यूक्रेन के खुफिया रक्षा प्रमुख ने दावा किया है कि, कि वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने राष्ट्रपति पुतिन के उत्तराधिकारी की खोज शुरू कर दी है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के खुफिया अधिकारी मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध के खत्म होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने के लिए पहले से ही चर्चा चल रही है।

VLADIMIR PUTIN

यूक्रेनी अधिकारी का बड़ा दावा

मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने कहा कि, "इस बात की संभावना नहीं है, कि वह इससे बच जाएंगे। और इस वक्त रूस में इस बारे में सक्रिय चर्चा हो रही है कि उनकी जगह कौन लेगा?" आपको बता दें कि, यूक्रेन में युद्ध के मैदान में रूस को लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है और मेजर जनरल बुडानोव ने कहा है कि, कीव नवंबर के अंत तक खेरसॉन पर फिर से कब्जा करने का लक्ष्य बना रहा है। उन्होंने ये कहकर और खलबली मचा दी है, कि अब यूक्रेन क्रीमिया को भी रूस से छीनने की कोशिश करेगा, जिसपर रूस ने साल 2014 में कब्जा कर लिया था। वहीं, यूक्रेन ने हाल ही में खेरसॉन शहर से रूसी सेना को पीछे धकेलने के लिए पूर्व की तरफ से भीषण हमले किए हैं, जिसमें रूस ने भी पहली बार माना है कि खेरसॉन में उसके 23 सैनिक मारे गए और 58 अन्य घायल हुए हैं।

VLADIMIR PUTIN

रूसी अधिकारियों ने छोड़ा शहर

वहीं, यूक्रेनी सेना ने ये भी दावा किया है, कि रूस द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने शहर छोड़ दिया है। यूक्रेनी सेना पश्चिम से खेरसॉन को घेर रही है और नीपर नदी के पश्चिमी तट पर रूस की तलहटी पर हमला कर रही है जो इस क्षेत्र व देश को विभाजित करती है। खेरसॉन रूस के लिए काफी अहमियत रखता है। खेरसॉन एक बड़ा शिप मैन्युफैक्चरर है, जहां मर्चेंट शिप, टैंकर, कंटेनर शिप, आइसब्रेकर, आर्किट सप्लाई शिप बनाई जाती हैं। 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद से ही इसकी भौगोलिक स्थिति रूस के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। इसी बीच अब रूस ने खेरसॉन से नागरिकों को रेस्क्यू करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। रूसी जनरल सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा, "नीपर नदी के बाईं ओर रहने वाले निवासियों को रूस के सुरक्षित क्षेत्रों में रेस्क्यू करने का काम पूरा हो गया है।

VLADIMIR PUTIN

यूक्रेन ने झोंक दी है पूरी ताकत

आपको बता दें कि, खेरसॉन उन चार आंशिक रूप से कब्जे वाले यूक्रेनी प्रांतों में से एक है जिसे रूस ने फरवरी के अंत में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कब्जा करने का दावा किया था। इस इलाके में क्रीमियन प्रायद्वीप का एकमात्र भूमि मार्ग शामिल है, जिसे रूस ने 2014 में जब्त कर लिया था। नीपर नदी का मुहाना एक महत्वपूर्ण आर्थिक धमनी है और यूक्रेन को विभाजित करती है। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि खेरसॉन शहर पर कब्जे की यह लड़ाई निर्धारित करेगी कि इस युद्ध में किसका पलड़ा अधिक भारी है। अगर यूक्रेन इस हिस्से पर कब्जा करने में सफल होता है तो यह रूस के लिए बेहद घाटे का सौदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+