पुतिन की फेहरिस्त में जुड़ा एक और नाम, ट्रंप को कराया एक घंटे इंतजार, फिर अमेरिका के राष्ट्रपति से की बात
Vladimir Putin: जिन नेताओं को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पसंद नहीं करते, मुलाकात से पहले उन नेताओं को काफी लंबा इंतजा कराते हैं। पुतिन की इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। वो नाम है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप को पुतिन से बात करने के लिए एक घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा है।
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध सीजफायर पर चर्चा करने के लिए ट्रंप ने रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया। लेकिन, पुतिन ने ट्रंप को करीब एक घंटे का लंबा इंतजार कराया। करीब एक घंटे के लंबे इंतजार के बाद पुतिन ने ट्रंप से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की। खबर के मुताबिक, इस दावे क लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर पर सामने आए है।

इन वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुतिन एक बिजनेस कॉन्फ्रेंस में है और इस कार्यक्रम के होस्ट उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से बात करनी है। इस पर पुतिन मुस्कुराते हुए और कंधे उचकाकर जवाब देते हैं कि उनकी मत सुनना।
इस पर शोखिन कहते हैं कि अब हमें देखना होगा कि इसपर ट्रंप क्या करते हैं। इस पर पुतिन कहते हैं कि मैं ट्रप की बात नहीं कर रहा था। मैं क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव की बात कर रहा था। द सन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ट्रंप के साथ निर्धारित कॉल के लिए क्रेमलिन में एक घंटे देरी से पहुंचे।
इस देरी के बावजूद, दोनों नेता 90 मिनट की बातचीत हुई। इस कॉल के दौरान, क्रेमलिन ने घोषणा की कि पुतिन ने 30 दिनों के लिए यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने पर सहमति व्यक्त की है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पुतिन ने किसी किसी राष्ट्राध्यक्ष को बैठक या बातचीत के लिए लंबा इंतजार कराया है।
2014 में उन्होंने एंजेला मर्केल के साथ बैठक में चार घंटे से अधिक की देरी की थी। चर्चा जर्मनी और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन पर केंद्रित थी। इस तरह की देरी पुतिन की अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ बातचीत की एक खासियत बन गई है।
ये भी पढ़ें: क्या 18 मार्च को खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप करने वाले हैं पुतिन से बात, व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications