सेल्फ आइसोलेशन में गये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कुछ सहयोगी पाए गये हैं कोरोना संक्रमित
सहयोगी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेल्फ आइसोलेशन में चले गये हैं।
मॉस्को, सितंबर 14: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसेलोशन में चले गये हैं। रूसी राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन के सेल्फ आइसोलेशन में जाने की पुष्टि की है। क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दल के सदस्यों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।

सेल्फ आइसोलेशन में रूसी राष्ट्रपति
68 साल के व्लादिमीर पुतिन सीएसटीओ और एससीओ क्षेत्रीय गठबंधनों की उच्च स्तरीय बैठकों के लिए ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाने वाले थे। जहां वो अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थिति और सुरक्षा संगठन पर बैठक में शामिल होने वाले थे। लेकिन, अब क्रेमलिन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि, पुतिन ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन को फोन करके खुद को आइसोलेशन में जाने की बात कही है। और अब वो ताजिकिस्तान की यात्रा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को बताया है कि उनकी टीम के कुछ सदस्य कोरोना वायरस संक्रमित हो गये हैं, लिहाजा उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है।
वैक्सीन ले चुके हैं रूसी राष्ट्रपति
आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वायरस महामारी के दौर में काफी सावधानियां बरती हैं और उन्होंने काफी कम सार्वजनिक बैठकों में हिस्सा लिया है। वहीं वो कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक की दोनों खुराक ले चुके हैं। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी स्पुतनिक ने दावा किया हुआ है कि वैक्सीन लेने के बाद लोग अगर संक्रमित होते भी हैं तो वो गंभीर बीमार नहीं पड़ेंगे। वहीं, क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर कहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है और ना ही कोरोना वायरस संबंधित कोई लक्षण है।












Click it and Unblock the Notifications