व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के दावे को नकारा, कहा- ये केवल उत्तेजक अटकलें हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन पर हमला के करने के अमेरिका के दावों में कोई सच्चाई नहीं है
मॉस्को, 12 फरवरी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आज अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से फ्रेंच प्रेसीडेंसी में लगभग पौने दो घंटे तक बातचीत हुई। अपनी बातचीत में उन्होंने अमेरिका के उस दावे को लगभग-2 खारिज कर दिया जिसमें उनसे कहा था कि अगले 48 घंटों में रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। पुतिन ने कहा कि ये दावे केवल उत्तेजक अटकलें हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अगले महीने से चलेगा अभियान- 'कोरोना हुआ कम, अब देखो इनसो का दम’
बता दें कि पिछले कई दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चिंता जाहिर की है। यही नहीं नाटों ने अपने सहयोगियों से कीव को सैन्य समर्थन देने की भी अपील की है।
हमले की संभावना जताते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा था। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नीदरलैंड ने भी अपने-अपने नागरिकों को जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा है।
बता दें कि रूस ने आठ साल पहले यूक्रेन के दक्षिण में स्थित क्राइमिया को मिला लिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों में टकराव हो रहा है। जहां यूक्रेन एक तरफ नाटों का सदस्य बनना चाहता है वहीं रूस का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनने देगा।












Click it and Unblock the Notifications