‘जेलेंस्की’ के प्रेम में कैद है पुतिन की बेटी कैटरीना, 5 सालों से चल रहा अफेयर, 2 वर्षों में की 50 बार मुलाकात

मास्को, 18 मईः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा के बॉयफ्रेंड का नाम जेलेंस्की है। वह जेलेंस्की के साथ बीते पांच सालों से रिलेशनशिप में है। आश्चर्य की बात ये है कि पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन का नाम भी जेलेंस्की है। रूस के एक स्वतंत्र आउटलेट आईस्टोरीज और जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

पहला रिश्ता नहीं रहा था सफल

पहला रिश्ता नहीं रहा था सफल

कैटरीना तिखोनोवा पुतिन की छोटी बेटी हैं जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। कैटरिना तिखानोवा का जन्म 1986 में हुआ था। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई। लेकिन इन दोनों का संबंध अधिक साल तक टिक नहीं पाया और ये दोनों 2017 में अलग हो गए।

पेशे से डांसर हैं जेलेंस्की

पेशे से डांसर हैं जेलेंस्की

इसके बाद कैटरीना की जिंदगी में जेलेंस्की आए। जेलेंस्की का पूरा नाम इगोर जेलेंस्की है। उनकी उम्र 52 साल है। जेलेंस्की पेशे से बेले डांसर और बवेरियन स्टेट बेले में शीर्ष निर्देशक हैं। बैले डांसर जेलेंस्की की पूर्व पत्नी कोरियोग्राफर याना सेरेब्रीकोवा थीं जिनसे उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से पुतिन की बेटी की निजी जिंदगी भी प्रभावित हुई है। इस कारण वह अपने प्रेमी से मिलने म्यूनिख भी नहीं जा पा रही है।

2 साल में 50 बार मिलने गयी कैटरीना

2 साल में 50 बार मिलने गयी कैटरीना

पुतिन पश्चिमी देशों में रहने वाले रूसियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। जबकि उनकी बेटी खुद अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए सरकारी सुरक्षा के साथ म्यूनिख जाती थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2022 की शुरुआत तक म्यूनिख में साथ रह रहे थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना ने जेलेस्की से म्यूनिख में मिलने के लिए 2017 से 2019 के बीच कुल 50 बार यात्राएं की।

लगभग तीन महीने से चल रहा युद्ध

लगभग तीन महीने से चल रहा युद्ध

आपको बता दें कि यूक्रेन यूद्ध के बीच युद्ध का तीसरा महीना खत्म होने वाला है लेकिन किसी को नहीं पता है कि यह जंग कब तक चलेगी। लेकिन, एक बात जो अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है, कि यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना का भारी नुकसान हुआ है और अब रूस के पूर्व प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव ने कहा है कि, यूक्रेन युद्ध में अब राष्ट्रपति पुतिन का विश्वास डगमगा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+