विद्रोह खत्म होने के बाद से गायब हुआ प्रिगोजिन, पुतिन की भी किसी को नहीं है खबर, वैगनर ग्रुप ने किया ये दावा

रूस में पुतिन के 25 साल के शासन के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बने सशस्त्र विद्रोह के नाटकीय अंत के बाद मॉस्को में एक भयानक शांति छा गई है। जिस व्यक्ति ने विद्रोह किया और जिसके खिलाफ विद्रोह हुआ, दोनों ही अस्वाभिक रूप से शांत पड़ चुके हैं।

वैगनर चीफ के विद्रोह को 'देशद्रोह' बताने और विद्रोहियों को कुचलने की धमकी देने के बाद से पुतिन अचानक परिदृश्य से गायब हो चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और बगावती 'वैगनर' प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन बीते 24 घंटे से किसी को नजर नहीं आए हैं।

Putin is missing

पुतिन के खिलाफ विद्रोह समाप्त करने के ऐलान के बाद से उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है। न ही उनके लड़ाकों के बेलारूस पहुंचने की सूचना है।

वेगनर चीफ की प्रेस टीम ने 62 वर्षीय व्यक्ति को बेलारूस जाने का आदेश दिए जाने के बावजूद 'लापता और संपर्क से बाहर' बताया है।

वैगनर ग्रुप से जुड़े टेलीग्राम चैनल ने एक संदेश जारी करते हुए बताया कि बॉस येवगेनी प्रिगोझिन को आखिरी बार शनिवार को देखा गया था।

इस संक्षिप्त विद्रोह ने हालांकि रूसी सरकारी बलों के बीच कमजोरियों को उजागर कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सीबीएस के फेस द नेशन पर रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि वैगनर भाड़े के समूह का विद्रोह राष्ट्रपति पुतिन के अधिकार के लिए एक 'सीधी चुनौती' है और 'गहरे सवाल' खड़े करता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, हम अनुमान नहीं लगा सकते या ठीक-ठीक नहीं जान सकते कि वहां क्या होने वाला है, लेकिन हम जानते हैं कि पुतिन को आने वाले हफ्तों और महीनों में जवाब देने के लिए और भी बहुत कुछ करना है।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस में वैगनर लड़ाकों के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह से उत्पन्न उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुई है। इस स्थिति के सुलझने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं।

ब्लिंकन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति और वैगनर लड़ाकों के बीच विवाद से पुतिन के 25 साल के शासनकाल की असली दरार सामने आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+