आयोवा कॉकस हारने के साथ ही भारतवंशी विवेक रामास्वामी का चुनावी कैम्पेन खत्म... डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा जीते
2024 US presidential race: आयोवा कॉकस में भारी हार झेलने के कुछ घंटों बाद रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी अपने 2024 के राष्ट्रपति अभियान को निलंबित करने के लिए मजबूर हो गये हैं और इसके साथ ही, भारतवंशी विवेक रामास्वामी का चुनावी कैम्पेन करीब करीब खत्म हो गया है।
वहीं, आयोवा कॉकस में भारी जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप काफी तेजी से राष्ट्रपति चुनाव में आगे निकल गये हैं और रिपब्लिकन पार्टी के बाकी उम्मीदवार उनसे काफी पीछे छूट गये हैं।

डोनाल्ड ट्रंप रेस में काफी आगे
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को आयोवा कॉकस में निर्णायक रूप से जीत हासिल कर ली है, जबकि उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी काफी पीछे रह गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप की ये एक महत्वपूर्ण जीत है, जो उनकी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपने पार्टी की तरफ से नामांकन हासिल करने लड़ाई की शुरुआत में उनकी पकड़ को काफी मजबूत बनाती है।
हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि दूसरे स्थान के फिनिशर के रूप में कौन उभरेगा, लेकिन ये नाम फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस या पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत निक्की हेली हो सकती हैं, क्योंकि विवेक रामास्वामी को आयोवा कॉकस ने बुरी तरह से खारिज कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्यापक रूप से अपेक्षित परिणाम में संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस को बेहस आसानी से हरा दिया, जिससे वह राष्ट्रपति पद के लिए लगातार तीसरी बार नामांकन हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं और अब माना जा रहा है, कि उनका मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से हो सकता है।
आयोवा कॉकस के लिए राज्य भर के सैकड़ों स्कूलों, चर्चों और सामुदायिक केंद्रों में होने वाली बैठकों में भाग लेने के लिए कॉकस मतदाताओं ने जानलेवा ठंड और खतरनाक ड्राइविंग स्थितियों को भी सहा। लगातार तीसरी बार जीओपी नामांकन सुरक्षित करने के लिए ट्रम्प के महीनों के प्रयास में ये नतीजे की ये जीत बताई जा रही है।
वहीं, विवेक रामास्वामी ने आयोवा कॉकस हारने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जहां उन्होंने अपने चुनावी कैम्पेन को खत्म करने की बात कही है और उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा है, कि वो अब डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है, कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लिए एक बेहतरीन राष्ट्रपति साबित होंगे।
38 साल के कारोबारी विवेक रामास्वामी ने फरवरी 2023 में एक अज्ञात कैम्पेनर के रूप में रेस में शामिल होने के बाद अमेरिका में हलचल मचा दी थी। उन्होंने अपने अभियान को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ जोड़कर पहली बार और युवा मतदाताओं के बीच तेजी से प्रसिद्धि हासिल की।
विवेक रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी और उनकी उम्मीदवारी का समर्थन भी किया।
रामास्वामी ने कहा, ''इस रेस में एक अमेरिका प्रथम उम्मीदवार होने की जरूरत है। आगे चलकर, राष्ट्रपति पद के लिए उन्हें मेरा पूरा समर्थन प्राप्त होगा।'' उन्होंने कहा कि वह ट्रंप के साथ न्यू हैम्पशायर रैली में भाग लेंगे।
रामास्वामी को आयोवा कॉकस से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि उन्होंने अपने सभी जीओपी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सबसे अधिक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए थे। उन्होंने राज्य की सभी 99 काउंटियों में दो बार कैम्पेन किया था और बड़ी लीगों में प्रवेश के लिए एक विस्तृत सोशल मीडिया अभियान बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications