Virginia Giuffre: जिस महिला से रेप के आरोप में गई प्रिंस की कुर्सी, उसके साथ राजकुमार ने की थी सारी हदें पार!
Virginia Giuffre: प्रिंस एंड्रयू के पद छीने जाने के बाद वर्जीनिया गिफ्रे के परिवार ने कहा कि उन्होंने "अपनी सच्चाई और साहस से एक ब्रिटिश राजकुमार को गिरा दिया है।" बतां दें कि दिवंगत पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने दावा किया था कि उन्हें किशोरावस्था में प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया था।
शाही परिवार में हुए मंथन के बाद प्रिंस एंड्रयू से उनका शाही पद छीन लिए जाने के बाद, गिफ्रे के परिजनों ने इस फैसले को "वर्जीनिया की जीत" बताया। उन्होंने उनकी "असाधारण हिम्मत" की सराहना की और वादा किया कि जेफरी एपस्टीन से जुड़े सभी लोगों पर भी जवाबदेही लागू होगी।

राजकुमार नहीं रहे प्रिंस एंड्रयू
बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रिंस एंड्रयू अब राजकुमार नहीं रहेंगे और उन्हें अपने रॉयल लॉज घर से भी बाहर जाना होगा। यह वही घर है जिसमें एंड्रयू बीते दो दशकों से बिना किराए रह रहे थे।
एंड्रयू का खंडन और गिफ्रे की मौत
पूर्व ड्यूक प्रिंस एंड्रयू ने सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है।
हालांकि, वर्जीनिया गिफ्रे ने इसी साल अप्रैल में आत्महत्या कर ली थी, जिससे यह मामला और भी ज्यादा बढ़ गया। उनके परिजनों ने एंड्रयू से पद छिनने के बाद इसे "वर्जीनिया की आत्मा की जीत" बताया।
परिवार ने कोर्ट में क्या बताया?
फ्लोरिडा दक्षिणी जिला न्यायालय में उनके भाइयों और भाभी- स्काई और अमांडा रॉबर्ट्स, तथा डैनी और लनेट विल्सन - ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।
बयान में लिखा था- "हम, उनका परिवार, उनके जीवित बची बहनों के साथ मिलकर वर्जीनिया की लड़ाई जारी रखेंगे।
जब तक जेफरी एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल से जुड़े सभी दोषियों और मददगारों को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।"
गिफ्रे की किताब 'Nobody's Girl' में एंड्रयू के कुकर्म
अपनी संस्मरण "Nobody's Girl: A Memoir of Surviving Abuse and Fighting for Justice" में
गिफ्रे ने प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी भयानक मुलाकातों के बारे में डिटेल में बताया है। उन्होंने लिखा कि एंड्रयू ने पहले उनके पैरों को अजीब तरीके से चूमा था, और फिर 16 साल की उम्र में उनके से संबंध बनाए।
'द गार्जियन' द्वारा प्रकाशित कॉलम में उन्होंने कहा- "वह मिलनसार था, लेकिन बहुत अहंकारी- जैसे उसे लगता था कि मेरे साथ यौन संबंध बनाना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है।" वह मेरी मर्जी के खिलाफ भी ये सब करता था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गिफ्रे ने इस साल की शुरुआत में आत्महत्या कर ली, जिससे मामला फिर सुर्खियों में आया।
2000-2001: जेफरी एपस्टीन से दोस्ती और घिनौना खेल
प्रिंस एंड्रयू पहली बार अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से घिसलेन मैक्सवेल (ब्रिटिश सोशलाइट) के ज़रिए मिलते हैं। एपस्टीन पहले से ही हाई क्लास की पार्टियों और धनी लोगों के बीच चर्चित व्यक्ति था। एंड्रयू और एपस्टीन की नज़दीकी बढ़ती है- दोनों साथ में कई मौकों पर देखे जाते हैं।
2001: वर्जीनिया रॉबर्ट्स (अब वर्जीनिया गिफ्रे) का दावा है कि जब वे 16 साल की थीं, उन्हें घिसलेन मैक्सवेल और जेफरी एपस्टीन ने "सेक्स ट्रैफिकिंग" में फंसा लिया। उन्होंने बताया था कि उन्हें साथ लंदन, न्यूयॉर्क और कैरेबियन में प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और ऐसा हुआ भी। इस घटना की एक तस्वीर भी सामने आती है - जिसमें एंड्रयू, गिफ्रे और मैक्सवेल एक साथ दिखते हैं जिसमें एंड्रयू वर्जीनिया की कमर पर हाथ रखे दिखते हैं। (यह वही फोटो बाद में सबूत के रूप में चर्चित होती है)।
2022: कोर्ट से बाहर समझौता और आत्महत्या
फरवरी 2022 में दोनों पक्षों के बीच कानूनी समझौता (Settlement) होता है। जिसमें एंड्रयू किसी भी आरोप को स्वीकार नहीं करते, लेकिन मुआवजे के रूप में लाखों डॉलर का भुगतान करते हैं। मुकदमा खत्म हो जाता है, लेकिन उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचता है।
शाही परिवार पर नया दबाव
हाल के महीनों में ब्रिटिश शाही परिवार को एक बार फिर से नए आरोपों और दबावों का सामना करना पड़ा है। नए दस्तावेज़ों और रिपोर्टों से यह सामने आया कि प्रिंस एंड्रयू ने एपस्टीन से संपर्क तोड़ने के दावे के बाद भी उससे संपर्क बनाए रखा था। इस खुलासे ने महल के भीतर असहजता पैदा कर दी।
राजा का बयान और कथित सहानुभूति
महल के बयान में एपस्टीन या आरोपों का नाम नहीं लिया गया,
लेकिन यह कहा गया-
"हिज हाइनेस यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके विचार और गहरी सहानुभूति किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के पीड़ितों और बचे हुए लोगों के साथ रही है और आगे भी रहेगी।"
इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications