गलत साबित हुई ऑस्ट्रेलियन प्लेन हाइजैक की खबर

इस पैसेंजर ने जबरर्दस्ती कॉकपिट में दाखिल होने की कोशिश की थी। इस व्यक्ति के व्यवहार की वजह से ही हाइजैक अलर्ट घोषित करना पड़ा था। इस व्यक्ति के बर्ताव की वजह से अधिकारी को गलत हाइजैक अलार्म बजाना पड़ गया था।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्जिन एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 ब्रिसबेन से बाली के लिए निकला था और इसने डेनपासार एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की है। इस फ्लाइट में 139 यात्री सवार थे और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
एयरलाइन की ओर से भी एक बयान जारी कर कहा गया है कि किसी भी मौके पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। बाली के पुलिस प्रमुख बेनी मोकालू ने जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलियन यात्री को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस यात्री का नाम मैट क्रिस्टोफर है और इसकी उम्र 28 वर्ष है।
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के बाली में एयरपोर्ट मैनेजर ने जानकारी दी कि इस यात्री ने कॉकपिट में दाखिल होने की कोशिश की और पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हाइजैक अलर्ट भेजा था। यह एक झूठा हाइजैक अलार्म था।












Click it and Unblock the Notifications