VIDEO: दो लड़के लिफ्ट में ही करने लगे पेशाब तो लड़की ने झट से ढंक दिया CCTV कैमरा

नई दिल्ली। कई बार कुछ लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं जो तय नियमों के विरूद्ध होती है। ऐसा करने वालों को ये लगता है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है, या फिर उनकी ये हरकत किसी की नजर में नहीं आएगी। लेकिन सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां इस तरह की घटनाओं का खुलासा हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार सीसीटीवी कैमरे में या फिर किसी के मोबाइल कैमरे के जरिए उनकी गलत हरकत रिकॉर्ड हो जाती है और फिर ये सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवक लिफ्ट में ऐसी हरकत करते हैं जो बेहद शर्मनाक है।

लिफ्ट में महिला के सामने दो युवकों की शर्मनाक हरकत

लिफ्ट में महिला के सामने दो युवकों की शर्मनाक हरकत

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस समय दोनों युवक लिफ्ट में 'शर्मनाक हरकत' को अंजाम दे रहे होते हैं, उस समय लिफ्ट के अंदर एक लड़की भी होती है। पहले तो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी की ओर इनका ध्यान नहीं जाता लेकिन बाद में जब लड़की ध्यान इस ओर जाता है तो वो इसे ढंकने की कोशिश करती है। हालांकि उसकी ये कोशिश नाकाफी ही रहती है।

लिफ्ट में युवकों ने किया पेशाब

लिफ्ट में युवकों ने किया पेशाब

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला चीन के हुबेई प्रांत का है। शंघाईस्ट की खबर के अनुसार वायरल वीडियो इंशी इलाके में लगी एक लिफ्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सबसे पहले दो लड़के नजर आते हैं, जो लिफ्ट के अंदर हैं। ये दोनों लड़के लिफ्ट अचानक ही पेशाब करने लगते हैं। इस दौरान लिफ्ट में एक लड़की भी होती है। वो लड़की उन लड़कों को ऐसा करने से मना करने के बजाय लिफ्ट में लगे सीसीटीवी को हाथ से ढांकने की कोशिश करती है।

लड़की ने की सीसीटीवी को ढंकने की कोशिश

लड़की ने की सीसीटीवी को ढंकने की कोशिश

भले ही लड़की की कोशिश उन लड़कों की हरकत को सीसीटीवी में कैद होने से रोकने की रही हो, बावजूद इसके पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सीसीटीवी कैमरा थोड़ा ऊपर लगा होता है और लड़की वहां तक नहीं पहुंच पाती। आखिरकार इस घटना का वीडियो वायरल हो जाता है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में आरोपी एक युवक को पकड़ा जा चुका है।

देखिए पूरा वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+