मोबाइल दुकान से स्मार्टफोन चोरी करके भाग रहा था चोर, दरवाजे बंद होने पर फंसा, देखें Viral Video
मोबाइल दुकान से स्मार्टफोन चोरी करके भाग रहा एक चोर पकड़ा गया। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर सोचने को लोग मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रिटेन का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक चोर एक मोबाइल की दुकान से 1600 पाउंड का फोन चुराकर भाग रहा था, लेकिन उसका प्रयास विफल हो गया और उसे मोबाइल फोन को वापस सौंपना पड़ा। इस पूरे वाकये का CCTV में सामने आ गया है। वहीं, इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
मेट्रो न्यूज के मुताबिक वीडियो 4 दिसंबर की शाम 4 बजे का है। वायरल वीडियो के मुताबिक इस दौरान ब्लैक हुडी में एक चोर मोबाइल दुकान के अंदर आया और दुकानदार से कुछ फोन दिखाने को कहा। वहीं, जब दुकानदार उसे फोन दिखाने लगा तो वह एक फोन को हाथ में लेकर देखने लगा। इसी दौरान वह हाथ में लिए फोन को लेकर भागने लगता है।
हालांकि, वह दुकान के बाहर नहीं जा पाता है। क्योंकि वह डोर लॉकिंग मैकेनिज्म पर आधारित दरवाजे में फंस गया। दरवाजा नहीं खुलने की वजह से उसे फोन को दुकानदार को वापस करना पड़ा। इस वीडियो को UOIdGuy नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही लोग वीडियो पर तरह-तरह का कमेंट्स भी कर रहे हैं।
मेट्रो न्यूज के मुताबिक दुकान के मालिक 52 वर्षीय अफजल एडम ने कहा कि उन्होंने 2020 में 250 पाउंड में डोर लॉकिंग मैकेनिज्म लगाया था। क्योंकि उन्हें पहले से ही इस बात की चिंता था कि अगर मास्क पहनने वाला कोई व्यक्ति उनका फोन चोरी करके भागेगा तो वह उसकी पहचान नहीं कर सकेंगे। दुकान मालिक ने कहा कि इसी तरह की एक और मोबाइल की दुकान उनकी है। वहां पर भी इसी तरह का डूर लगवाया गया है।
ये भी पढ़ें- US एयरफोर्स को मिला B-21 Stealth बॉम्बर, परमाणु बम बरसाने में है माहिर, तोड़ देगा चीन का अभेद्य किला












Click it and Unblock the Notifications