जब मिशेल ने की बराक ओबामा की नकल, Viral हुआ वीडियो
नई दिल्ली। ओबामा परिवार चंद दिनों के लिए व्हाइट हाउस का मेहमान बन गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के होते ही उन्हें व्हाइट हाउस छोड़ना होगा। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने खुद इस बात की जानकारी एक टीवी सो के दौरान दी। इस शो में मिशेल ने दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान की मिमिक्री कर सबको हौरान कर दिया।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान मिशेल ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ऐसी नकल ही देखने वाले दंग रह गए। द लेट शो के होस्ट स्टीफन कॉल्बर्ट के साथ इंटरव्यू के दौरान मिशेल ने व्हाइट हाउस के डिनर टेबल पर होने वाली अपने अंदाज में सुनाई। उसी दौरान उन्होंने बराक ओबामा के जवाब देने के अंदाज को उन्हीं के तरीके में सुनाया। ओबामा की नकल करते हुए मिशेल ने बताया कि उनकी बेटी मालिया अपने पिता से खाने के टेबल पर गंभीर सवाल पूछती है।
फिर उन्होंने बराक ओबामा की नकल करते हुए कहा कि मुझे खुसी है कि तुमने मुझसे ये सवाल किया। जिस तरह से मिशेल ने ओबामा की मिमिक्री की लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications