पैदा होते ही बच्चे ने डॉक्टर के चेहरे से हटाया मास्क, लोगों ने बताया कोरोना के खत्म होने का शुभ संकेत

नई दिल्‍ली। कोरोना से अब पूरी दुनिया त्रस्‍त आ चुकी है। इस जानलेवा वायरस ने सभी की जिंदगी को इस कदर प्रभावित किया है कि अब लोग कुछ अच्‍छा सोचना बंद करते जा रहे हैं। ना इस वायरस के संक्रमण में गिरावट आ रही है ना ही इसका कोई इलाज मिल रहा है। लोगों को बस उम्‍मीद है कि या तो कोई चमत्‍कार हो या फिर कोई वैक्‍सीन आ जाए ताकि इस वायरस का खात्‍मा हो सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लोग कोरोना के खत्म होने की उम्मीद बता रहे हैं। इस तस्‍वीर ने पूरी दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर आर्कषित किया है।

photo

तस्वीर में एक बच्चा पैदा होने के बाद डॉक्टर के चेहरे से मास्क हटाने की कोशिश कर रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर यूएई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर समीर चेएब द्वारा साझा किया गया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नवजात शिशु उनके चेहरे से मास्क हटाने की कोशिश कर रहा है। वो उनके मास्क को नीचे की तरफ खींचता है, ताकि उनकी मुस्कान दिखाई दे सके। चाईब ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हम सभी एक संकेत चाहते हैं कि कब हमारे चेहरे से मास्क हटेगा।'

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल वायरल हो गई है। इस तस्वीर पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। कई लोगों ने इसे एक बेहतर भविष्य के लिए एक संकेत के रूप में देखा, जबकि अन्य ने कहा कि यह उनके लिए वर्ष 2020 तक का सारांश है। एक व्यक्ति ने लिखा, "हम सभी जल्द ही मास्क उतार देंगे।" जबकि दूसरे ने कहा, "यह 2020 की तस्वीर होनी चाहिए।" एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि शायद अब जल्द मास्क उतारने का समय आ जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने इस अबतक का सबसे खूबसूरत पोस्ट बताया।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले मार्च के महीने में इटली के अस्पताल से भी एक नवजात बच्चे की तस्वीर को उम्मीद की किरण बताया गया था। उन सभी बच्चों को जो कोरोना के दौर में जन्में हैं , उन्हें नई किरण बताया गया। चाहे कोई भी मुसीबत आए जिंदगी रूकती नहीं। लोगों को अब सिर्फ किसी चमत्कार का ही इन्तजार है, जो कोरोना को खत्म कर सबकुछ नॉर्मल कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+