प्रत्यर्पण से बचने के लिए विजय माल्या ने कहा-भारत में मेरी जान को खतरा
नई दिल्ली। भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ का कर्ज लेकर फरार हो चुके किंगफिशर के मालिक विजय माल्ये ने अब भारत में अपनी जान को खतरा बताया है। माल्या ने प्रत्यपर्ण मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि भारत में उनकी जान को खतरा है।

आपको बता दें कि यूके की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले में सोमवार को प्री-ट्रायल सुनवाई की गई। इस दौरान माल्या की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि भारत में उनकी जान को खतरा है। आपको बता दें कि इससे पहले माल्या भारतीय जेलों की खराब हालत का हवाला दे चुके हैं। लेकिन भारत ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि माल्या को ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। अब माल्या की ओर से प्रत्यर्पण से बचने के लिए जान के खतरे का बहाना बनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि फ्री ट्रायल के दौरन माल्या के वकील ने एक बार फिर उनपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए सभी मामलों को आधारहीन और झूठा बताया। गौरतलब है कि वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई 4 दिसबंर, 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 11 से 14 दिसंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications