बिकिनी पहन एयरहोस्टेस ने किया खिलाड़ियों का स्वागत, एयरलाइंस को अब भरना होगा जुर्माना

वियतनाम की जानी-मानी एयरलाइंस VietJet एक बड़े स्कैंडल में फंस गई है। VietJet ने अपनी फ्लाइट में देश के फुटबॉल प्लेयर्स का स्वागत बिकिनी पहनी एयरहोस्टेस से करवाया। बिकिनी पहनी मॉडल्स ने फुटबॉल प्लेयर्स का स्वागत किया और प्लेन के अंदर उन्हीं कपड़ों में प्लेयर्स को अटेंड किया।

VietJet

हनोई। वियतनाम की जानी-मानी एयरलाइंस VietJet एक बड़े स्कैंडल में फंस गई है। VietJet ने अपनी फ्लाइट में देश के फुटबॉल प्लेयर्स का स्वागत बिकिनी पहनी एयरहोस्टेस से करवाया। बिकिनी पहनी मॉडल्स ने फुटबॉल प्लेयर्स का स्वागत किया और प्लेन के अंदर उन्हीं कपड़ों में प्लेयर्स को अटेंड किया।

बिकिनी पहन एयरहोस्टेस ने किया खिलाड़ियों का स्वागत

बिकिनी पहन एयरहोस्टेस ने किया खिलाड़ियों का स्वागत

वियतनाम की बजट एयरलाइन VietJet अपनी घटिया हरकत के कारण एक बार फिर चर्चा में है। इस बार VietJet अपनी एयरहोस्टेस को बिकिनी पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत करवाने के कारण सुर्खियों में है। VietJet की एयरहोस्टेस ने वापस देश लौट रहे फुटबॉल खिलाड़ियों का स्वागत बिकिनी पहन कर किया। वियतनाम के फुटबॉल खिलाड़ी चीन में हुए एशियन टूर्नामेंट से वापस देश लौट रहे थे।

तस्वीरें हुई वायरल तो बढ़ा विवाद

तस्वीरें हुई वायरल तो बढ़ा विवाद

इस टुर्नामेंट में खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वापस देश लौटते वक्त जब वो फ्लाइट में चढ़ने लगे तो वहां आम एयरहोस्टेस नहीं, बल्कि बिकिनी पहनीं लड़कियां थीं। सभी एयरहोस्टेस ने बिकिनी पहन कर ही खिलाड़ियों को फ्लाइट में अटेंड किया। प्लेन के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद इसपर विवाद बढ़ने लगा।

एयरलाइंस पर लगा 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना

एयरलाइंस पर लगा 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना

विवाद को बढ़ता देख एयरलाइंस के मैनेजर ने माफी मांग ली है। वियतनाम की संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। सेफ्टी कारणों से एयरलाइंस पर 1 लाख से ऊपर का जुर्माना भी लगाया गया है। ये पहली बार नहीं है जब VietJet ने ऐसा किया हो। इससे पहले भी एयरलाइंस कस्टमर्स को लुभाने के लिए ऐसा कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+