चलती कार में महिला ने खुद से कराई अपनी डिलवरी, पति ने बनाया Video
नयी दिल्ली। इस महिला की हिम्मत को देखकर आप दंग रह जाएंगे। महिला ने चलती कार में खुद अपनी डिलवरी कराई और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला द्वारा कार में कराई गई खुद की डिलवरी का ये वीडियो यू-ट्यूब पर खूब वाइरल हो गया है।

वीडियो में एक गर्भवती महिला है जो कार की आगे की सीट पर बैठी हुई है। उसके साथ उसका पति है। दोनों बच्चे की डिलवरी के लिए अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन डिलीवरी कार में ही हो जाती है। ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है।
ह्यूस्टन के पास रहने वाले इस जोड़े ने अपनी इस आपबीती का वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। डिलवरी के लिए अस्पताल जाते वक्त महिला को दर्द होने लगा और बच्चा गाड़ी में ही पैदा हो गया। महिला ने खुद अपनी डिलवरी करा ली। वहीं उसके साथ का शख्स वीडियो बना रहा था।
'We've been driving for 45 mins. Already' कैप्शन के सात अपलोड हुए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस जोड़े की पहले से ही दो बेटियां है और उनका जन्म बे एरिया बर्थ सेंटर में हुआ है। इस बार भी वे वहीं जा रहे थे, लेकिन चलती कार में ही बच्चापैदा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications