वीडियो: बच्‍चे का कटा सिर हाथ में लेकर अल्‍लाह अकबर चिल्‍लाती महिला

मॉस्‍को। रूस की राजधानी मॉस्‍को में सोमवार को एक बड़ा ही अजीब वाकया पेश आया है। यहां पर बुर्का पहने हुए एक महिला अपनी चार वर्षीय बच्‍ची का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर सड़कों पर घूम रही थी।

russia-woman-burka-kid-murder

यह महिला अल्‍लाह हू अकबर चिल्‍ला रही थी और खुद को एक आतंकवादी बता रही थी। पुलिस ने इसे बच्चे की हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह महिला बच्चे की आया थी और इसने बच्चे की हत्या करने के बाद उसके माता-पिता के घर में आग लगा दी।

एक वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बुर्का पहने महिला मेट्रो स्टेशन के पास एक कटा हुआ सिर अपने हाथ में लिए हुए है।

इसके बाद पुलिस अधिकारी ने उसे काबू में किया। इस महिला की मानसिक स्थिति की जांच के लिए इसे मनोचिकित्सक के पास भेजा गया है। यह महिला खुद को ब्‍लास्‍ट करने की भी धमकी दे रही थी।

इस महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। इसकी उम्र गीयूलेशरा बोबोकुलोवा है और यह उजबेकिस्‍तान की रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+