Video: स्पोर्ट्स रिपोर्टर को ठंड में मौसम कवर करने के लिए भेज दिया गया,Live शो में निकाली ऐसे भड़ास
अमेरिका के फेमस स्पोर्ट्स रिपोर्टर Mark Woodley को ठंड के मौसम में वेदर कवरेज करने के लिए भेज दिया गया। Mark Woodley से जब पूछा गया कैसा महसूस कर रहे तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

जाड़े के मौसम में अब अमेरिका में कड़ाके की ठंड हो रही है और स्नोफॉल भी शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर अमेरिका में मौसम करते हुए एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल ये स्पोर्ट्स की कवरेज करने वाला रिपोर्टर था जिसे सर्द मौसम में वेदर की लाइव कवरेज के लिए भेज दिया गया। इसके बाद जो मौसम की लाइव रिर्पोटिंग करते हुए इस पत्रकार ने लाइव शो में जमकर अपनी भड़ास निकाली

ठंड में मौसम की कवरेज करने के लिए भेजा गया
बता दें अमेरिका का ये खेल रिपोर्टर बहुत खुश नहीं था क्योंकि उसे अमेरिका की हांड कंपाती ठंड में मौसम की कवरेज करने के लिए भेजा गया था। इस पत्रकार का नाम मार्क वुडले है जिसे बर्फीले तूफान को कवर करने के लिए भेजा गया था, तो वह इतनी सर्द दिन में काम नहीं करना चाह रहे थे।

स्टूडियो से एंकर ने किया सवाल तो गुस्सा कर दिया ये जवाब
वीडियो में विंटर गियर पहने हुए वो नजर आ रहे हैं। आर्कटिक ब्लिट्ज के बीच में खड़े होकर मार्क वुडली के उनके चेहरे पर एक मुस्कराहट थी और जैसे ही स्टूडियो में एंकर ने मार्क वुडली से पूछा कि वह कैसे कर रहे हैं, स्पोर्ट्स एंकर ने इतना मजेदार उत्तर दिया जिसे सुनकर सभी को मजा आ गया।

पत्रकार ने लाइव में झल्लाकर एंकर के सवाल का दिया ये जवाब
पत्रकार मार्क वुडली ने एंकर के सवाल का जवाब देते हुए कहा "फिर से, उसी तरह मैंने महसूस किया जब आपने आठ मिनट पहले मुझसे यह सवाल पूछा था नाराज रिपोर्टर ने कहा "मैं आमतौर पर खेलकूद कवर करता हूं, लेकिन ठंड के कारण यहां सब कुछ अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है, इसलिए खिलाड़ी को लगभग पांच घंटे पहले आने के लिए बेहतर समय क्या है जब वह सामान्य रूप से जागता है, हवा और बर्फ में बाहर खड़ा होता है और ठंड और अन्य लोगों को ऐसा न करने के लिए कहें ।

मुझे अच्छी खबर मिली है और मुझे बुरी खबर मिली है
लाइव शो में मार्क वुडली ने कहा कि उनके पास दर्शकों के लिए अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरें हैं उन्होंने कहा "मुझे अच्छी खबर मिली है और मुझे बुरी खबर मिली है। अच्छी खबर यह है कि मैं अभी भी अपना चेहरा महसूस कर सकता हूं। बुरी खबर यह है कि काश मैं ऐसा नहीं कर पाता।"

पूछ डाला कि क्या मैं अपनी रेगुलर नौकरी पर वापस जा सकता हूं?
वीडियो में पत्रकार ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "यह वास्तव में एक लंबा शो है। अगले कुछ घंटों के लिए ट्यून इन करें कि मैं जवाब देते हुए अधिक चिड़चिड़ा और चिड़चिड़ा होता जाऊं। इस पत्रकार ने इसी लाइव शो में ये भी पूछ डाला कि क्या मैं अपनी रेगुलर नौकरी पर वापस जा सकता हूं? मुझे पूरा यकीन है, रयान, तुम लोगों ने शो में एक अतिरिक्त घंटा सिर्फ इसलिए जोड़ा क्योंकि कोई मुझे प्रताड़ित करना पसंद करते हो । ढाई घंटे पहले की तुलना में यह ठंडा और ठंडा हो रहा है।
Iowa:
They asked the sports guy to pitch in and help cover the blizzard.
90-quality seconds from Mark Woodley.
“I didn’t realize that there was a 3:30 also in the morning — until today.” https://t.co/Q93mPOpwYP
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) December 22, 2022
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications